कल 9 अगस्त को इन स्टॉक्स में दिख सकता है जोरदार एक्शन, शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए दिग्गज एक्सपर्ट्स ने लगाया दांव

ABB India के शेयर पर एफएंडओ सेगमेंट से दांव लगाने की सलाह देते हुए NAV Investment के आशीष बहेती ने इसमें खरीदारी करने की राय दी। उनका कहना है कि इस स्टॉक में 8050 रुपये के लेवल पर खरीदारी करनी करनी चाहिए। ABB India के शेयर में 8200 से 8300 रुपये के लक्ष्य नजर आ सकते हैं। इसमें 7900 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

अपडेटेड Aug 08, 2024 पर 5:47 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Data Patterns पर मिडकैप सेगमेंट से Asit C Mehta Investment के सिद्धार्थ भामरे ने 2971 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    आरबीआई पॉलिसी के दिन बाजार वोलैटाइल रहा। उतार-चढ़ाव के बीच सेंसेक्स 582 प्वाइंट गिरकर 78 हजार 886 पर बंद हुआ। निफ्टी 181 प्वाइंट गिरकर 24 हजार 117 पर बंद हुआ। निफ्टी बैंक 38 प्वाइंट चढ़कर 50,157 पर बंद होने में कामयाब रहा। मिडकैप 193 प्वाइंट गिरकर 56,681 पर बंद हुआ। IT, मेटल, एनर्जी शेयरों में बिकवाली रही। PSE, इंफ्रा, रियल्टी शेयरों में गिरावट रही। वही फार्मा इंडेक्स बढ़त पर बंद हुए। सेंसेक्स के 30 में से 24 शेयरों में बिकवाली रही। निफ्टी के 50 में से 38 शेयरों में बिकवाली रही। बैंक निफ्टी के 12 में से 8 शेयरों में बिकवाली देखने को मिली। वहीं बाजार बंद होने से पहले शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए दिग्गज एक्सपर्ट्स ने पेट्रोनेट एलएनजी, एबीबी इंडिया, आईसीआईसीआई प्रू और डेटा पैटर्न्स के शेयर में दांव लगाने की राय दी। जानते हैं किसने कितना दिया टारगेट प्राइस-

    Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत का सस्ता ऑप्शनः Petronet LNG

    Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत ने कहा कि पेट्रोनेट एलएनजी के स्टॉक में अगस्त की एक्सपायरी वाली कॉल खरीदने पर कमाई होगी। उन्होंने कहा कि इसकी 370 के स्ट्राइक वाली कॉल 2.70 रुपये के आस-पास खरीदें। इसमें कुछ दिनों में 10.5/13 रुपये तक के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि इसमें 4 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।

    NAV Investment के आशीष बहेती का एफएंडओ सुपरस्टार शेयरः ABB India Future


    NAV Investment के आशीष बहेती ने बाजार बंद होने से पहले एफएंडओ सेगमेंट से एबीबी इंडिया के स्टॉक में खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि इस स्टॉक में 8200 से 8300 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसमें 7900 रुपये के लेवल पर स्टॉपलॉस के साथ 8050 रुपये के लेवल पर खरीदारी करनी चाहिए।

    Dealing Room Check: डीलर्स ने आज दो स्टॉक में कराई बंपर बाईंग, जानें कितना कमा कर दे सकते हैं दोनों शेयर

    SBI Securities के सुदीप शाह का चार्ट का चमत्कार शेयरः ICICI Pru

    SBI Securities के सुदीप शाह ने आज के लिए चार्ट का चमत्कार दिखाने वाले शेयर के रूप में आईसीआईसीआई प्रू पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि इसमें 743 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 735 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाएं। ये स्टॉक 755/760 रुपये के लेवल तक जा सकता है।

    Asit C Mehta Investment के सिद्धार्थ भामरे का मिडकैप फंडा स्टॉकः Data Patterns

    Asit C Mehta Investment के सिद्धार्थ भामरे ने मिडकैप फंडा स्टॉक बताते हुए कहा कि आज डेटा पैटर्न्स के स्टॉक में खरीदारी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इसमें 2971 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। उन्होंने कहा कि इसमें मध्यम से लंबी अवधि में अच्छा रिटर्न देखने को मिल सकता है।

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

     

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।