आरबीआई पॉलिसी के दिन बाजार वोलैटाइल रहा। उतार-चढ़ाव के बीच सेंसेक्स 582 प्वाइंट गिरकर 78 हजार 886 पर बंद हुआ। निफ्टी 181 प्वाइंट गिरकर 24 हजार 117 पर बंद हुआ। निफ्टी बैंक 38 प्वाइंट चढ़कर 50,157 पर बंद होने में कामयाब रहा। मिडकैप 193 प्वाइंट गिरकर 56,681 पर बंद हुआ। IT, मेटल, एनर्जी शेयरों में बिकवाली रही। PSE, इंफ्रा, रियल्टी शेयरों में गिरावट रही। वही फार्मा इंडेक्स बढ़त पर बंद हुए। सेंसेक्स के 30 में से 24 शेयरों में बिकवाली रही। निफ्टी के 50 में से 38 शेयरों में बिकवाली रही। बैंक निफ्टी के 12 में से 8 शेयरों में बिकवाली देखने को मिली। वहीं बाजार बंद होने से पहले शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए दिग्गज एक्सपर्ट्स ने पेट्रोनेट एलएनजी, एबीबी इंडिया, आईसीआईसीआई प्रू और डेटा पैटर्न्स के शेयर में दांव लगाने की राय दी। जानते हैं किसने कितना दिया टारगेट प्राइस-
