सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडीटर अनुज सिंघल का कहना है कि बाजार में मजबूत बॉटम बन गया है। शुक्रवार का 21777 का निचला स्तर अब मजबूत बॉटम बन गया है। मजबूत बॉटम वो होता है जहां से खराब खबर के बावजूद बाजार चलता है। शुक्रवार का 21,777 का निचला स्तर अब नहीं टूटना चाहिए। ईरान-इजरायल तनाव का अब ज्यादा असर नहीं होगा। ब्रेंट क्रूड के दाम भी काफी गिर चुके हैं। निफ्टी की गिरावट में निवेशकों को ETF में 20 फीसदी के दो हिस्से डालने का मौका मिला है। बाकी के 3 हिस्से किसी बड़ी गिरावट में डालेंगे। निफ्टी जल्द एक बार फिर नया हाई लगाएगा। निवेश बनाएं रखें और भारत की ग्रोथ स्टोरी में भरोसा रखें।
बाजार का फोकस न्यू इकोनॉमी से ओल्ड इकोनॉमी शेयरों पर शिफ्ट होगा। शुक्रवार को नैस्डेक में मौजूद Nvidia और टेस्ला जैसी कंपनियां गिरीं। EV बिक्री में गिरावट के साफ संकेत है कि टेस्ला कीमतें घटा रहा है। ऊंचाई से ब्रेंट क्रूड के दाम काफी गिर चुके हैं। बाजार का फोकस आज ओल्ड इकोनॉमी शेयरों पर होगा। मारुति अच्छा कर सकता है। वहीं, टाटा मोटर्स में गिरावट संभव है। टेस्ला फैक्टर से जो शेयर चले हैं उनमें गिरावट मुमकिन है। आज RK फोर्जिंग्स में बड़ी गिरावट दिख सकती है। ऑयल मार्केटिंग, पेंट कंपनियों और इंडिगो में बड़ी रैली संभव है। निचले स्तरों से इंडिगो शुक्रवार को ही चल चुका है। आज इसमें और तेजी मुमकिन है। Nvidia के चलते टाटा कम्युनिकेशन्स में आज और गिरावट देखने को मिल सकती है।
HDFC बैंक : बाजार का फैसला
ज्यादातर ब्रोकरेज हाउसेस ने HDFC बैंक के नतीजों को पॉजिटिव बताया है। एनालिस्ट का फोकस NIM में बढ़त पर और बैलेंसशीट में सुधार पर है। शेयरों में मौजूदा भाव से ज्यादा गिरावट नहीं होगी। यहां से तेजी भी सीमित है। MSCI फैक्टर गेम चेंजर साबित होगा। तमाम ब्रोकरेज हाउस HDFC बैंक पर पॉजिटिव हैं। मोतीलाल ओसवाल ने स्टॉक को BUY कॉल देते हुए 1,950 रुपए प्रति शेयर का लक्ष्य दिया है। वहीं, मॉर्गन स्टेनली ने ओवरवेट रेटिंग देते हुए 1,900 रुपए प्रति शेयर का लक्ष्य दिया है। जेफरीज ने HDFC बैंक को BUY कॉल देते हुए 1,880 रुपए प्रति शेयर का लक्ष्य दिया है। ICICI सिक्योरिटीज ने भी BUY कॉल देते हुए 1,850 रुपए प्रति शेयर का लक्ष्य दिया है। वहीं, नोमुरा ने न्यूट्रल कॉल देते हुए 1,660 रुपए प्रति शेयर का लक्ष्य दिया है।
निफ्टी पर आज क्या हो रणनीति इस पर बात करते हुए अनुज सिंघल ने कहा कि निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 22,284-22,310 (10 और 20 DEMA) पर और बड़ा रजिस्टेंस 22,450-22,550 (ऑप्शन जोन) पर है। वहीं, इसके लिए पहला सपोर्ट 22,147 (शुक्रवार का निचला स्तर) पर
और बड़ा सपोर्ट 22,120 (50 DEMA)पर है। छोटी बड़ी गिरावट में खरीदारी करें। स्टॉप लॉस 22,120 पर रखें। 22,300 फेल हुआ तो शॉर्ट करेंगे। स्टॉप लॉस 22,350 पर रहेगा। कोई भी शॉर्ट ट्रेड पूरी तरह से इंट्राडे होगा। बड़ा टेक्सचर अब भी कुछ और शॉर्ट कवरिंग का है।
निफ्टी बैंक पर रणनीति आज की रणनीति पर बात करते हुए अनुज ने कहा कि देखना होगा आज HDFC बैंक क्या करता है। बैंक निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 47,660-47,750 (10 और 20 DEMA)पर है। इसके बाद बड़ा रजिस्टेंस 48,000-48,200 (ऑप्शन जोन) पर है। इसके लिए पहला सपोर्ट 47,500-47,600 (शुक्रवार का बंद भाव) पर और बड़ा सपोर्ट: 47,250 (50 DEMA) पर है। गिरावट में खरीदारी करें। स्टॉप लॉस 47,500 रुपए पर रखें।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।