Get App

Sudeep Pharma IPO Listing: 23% प्रीमियम पर ₹593 का शेयर लिस्ट, नई एंट्री से पहले चेक करें ये डिटेल्स

Sudeep Pharma IPO Listing: सुदीप फार्मा 100 से अधिक देशों में फार्मा एक्सीपिएंट्स, फूड ग्रेड मिनरल्स और स्पेशल्टी न्यूट्रीशन इंग्रेडिएंट्स बनाकर सप्लाई करती है। अब इसके शेयर लिस्ट हुए हैं। आईपीओ के तहत नए शेयर जारी हुए हैं और ऑफर फॉर सेल के तहत भी शेयरों की बिक्री हुई है। चेक करें कंपनी की कारोबारी सेहत कैसी है और आईपीओ के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी कैसे करेगी?

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Nov 28, 2025 पर 4:22 PM
Sudeep Pharma IPO Listing: 23% प्रीमियम पर ₹593 का शेयर लिस्ट, नई एंट्री से पहले चेक करें ये डिटेल्स
Sudeep Pharma IPO Listing: सुदीप फार्मा का ₹895.00 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 21-25 नवंबर तक खुला था। आज इसके शेयरों की लिस्टिंग हुई है।

Sudeep Pharma IPO Listing: फार्मा, फूड और न्यूट्रीशन सेक्टर्स को 200 से अधिक प्रोडक्ट्स की सप्लाई करने वाली सुदीप फार्मा के शेयरों की आज घरेलू मार्केट में धांसू एंट्री हुई। इसके आईपीओ को भी निवेशकों का शानदार रिस्पांस मिला था और ओवरऑल इसे 93 गुना से अधिक बोली मिली थी। आईपीओ के तहत ₹593 के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE पर इसकी ₹733.95 और NSE पर ₹730.00 पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को 23% से अधिक लिस्टिंग गेन (Sudeep Pharma Listing Gain) मिला। लिस्टिंग के बाद शेयर और ऊपर चढ़े। उछलकर BSE पर यह ₹795.80 (Sudeep Pharma Share Price) तक पहुंच गया। मुनाफावसूली के चलते भाव थोड़े नरम पड़े और यह ₹773.70 पर आकर बंद हुआ यानी कि पहले कारोबारी दिन की समाप्ति पर आईपीओ निवेशक 30.47% मुनाफे में हैं।

Sudeep Pharma IPO के पैसे कैसे होंगे खर्च

सुदीप फार्मा का ₹895.00 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 21-25 नवंबर तक खुला था। इस आईपीओ को निवेशकों का धांसू रिस्पांस मिला था और ओवरऑल यह 93.71 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए आरक्षित हिस्सा 213.08 गुना (एक्स-एंकर), नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 116.72 गुना और खुदरा निवेशकों का हिस्सा 15.65 गुना भरा था। इस आईपीओ के तहत ₹95.00 करोड़ के नए शेयर जारी हुए हैं। इसके अलावा ₹1 की फेस वैल्यू वाले 1,34,90,726 शेयर ऑफर फॉर सेल विंडो के तहत बिके हैं। ऑफर फॉर सेल का पैसा तो शेयर बेचने वाले शेयरहोल्डर्स को मिला है। वहीं नए शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों में से ₹75.81 करोड़ मशीनरी की खरीदारी और बाकी पैसे आम कॉरपोरेट उद्देश्यों पर खर्च होंगे।

Sudeep Pharma के बारे में

सब समाचार

+ और भी पढ़ें