Get App

Sumax का ढहते मार्केट में धमाल, 10% प्रीमियम पर लिस्ट ₹101 का शेयर

Sumax Engineering IPO Listing: सुमैक्स इंजीनियरिंग ऑटोमोटिव इंडस्ट्री के लिए प्रोडक्ट्स बनाती और बेचती है। अब आईपीओ को करीब 163 गुना बोली मिलने के बाद शेयर लिस्ट हुए हैं। इसके आईपीओ के तहत नए शेयर जारी हुए हैं और ऑफर फॉर सेल के तहत भी शेयरों की बिक्री हुई है। नई खरीदारी से पहले चेक करें कंपनी की कारोबारी सेहत कैसी है और आईपीओ के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी कैसे करेगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 02, 2026 पर 4:14 PM
Sumax का ढहते मार्केट में धमाल, 10% प्रीमियम पर लिस्ट ₹101 का शेयर
Sumax Engineering IPO Listing: सुमैक्स इंजीनियरिंग का ₹53 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 25-28 अगस्त तक खुला था। आज इसके शेयरों की लिस्टिंग हुई है।

Sumax Engineering IPO Listing: ऑटोमोटिव इंडस्ट्री के लिए प्रोडक्ट्स बनाने और बेचने वाली सुमैक्स इंजीनियरिंग के शेयरों की आज NSE SME पर कमजोर मार्केट में भी शानदार एंट्री हुई। इसके आईपीओ को भी निवेशकों का शानदार रिस्पांस मिला था और ओवरऑल इसे करीब 163 गुना बोली मिली थी। आईपीओ के तहत ₹101 के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज NSE SME पर इसकी ₹111.00 पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को 9.90% का लिस्टिंग गेन (Sumax Engineering Listing Gain) मिला। लिस्टिंग के बाद शेयर और ऊपर चढ़े।

उछलकर यह ₹116.00 तक पहुंच गया। मुनाफावसूली के चलते यह थोड़ा नरम पड़ा और ₹108.10 (Sumax Engineering Share Price) पर बंद हुआ यानी कि पहले कारोबारी दिन की समाप्ति पर आईपीओ निवेशक 7.03% मुनाफे में हैं। मार्केट में माहौल की बात करें तो शुरुआती कारोबार में ही आज सेंसेक्स 800 प्वाइंट्स से अधिक टूट गया था तो निफ्टी भी फिसलकर 23800 के नीचे आ गया था और लाल बंद भी हुए।

Sumax Engineering IPO के पैसे कैसे होंगे खर्च

सुमैक्स इंजीनियरिंग का ₹53 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 25-28 अगस्त तक खुला था। इस आईपीओ को निवेशकों का धमाकेदार रिस्पांस मिला था और ओवरऑल यह 162.94 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए आरक्षित हिस्सा 121.28 गुना (एक्स-एंकर), नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 270.70 गुना और खुदरा निवेशकों का हिस्सा 158.98 गुना भरा था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें