Summer Stocks: गर्मियों के लंबे समय तक टिके रहने और सामान्य से कमजोर मानसून की उम्मीद पर कूलिंग प्रोडक्ट्स की मांग बढ़ने की संभावना है। ऐसे में एसी बनाने वाली कंपनियों और कंज्यूमर ड्यूरेबल कंपनियों जैसे कि पीजी इलेक्ट्रोप्लास्ट (PG Electroplast), ब्लू स्टार (Blue Star), वोल्टास (Voltas) और हैवेल्स इंडिया (Havells India) के शेयर निवेशकों को लगातार आकर्षित कर रहे हैं। हालांकि इंडस्ट्री की अपनी कुछ दिक्कतें हैं जिसे लेकर कंपनियों का मानना है कि कारोबार बढ़ने के बावजूद इस तिमाही प्रॉफिटेबिलिटी पर असर दिख सकता है।
