Get App

Sun Pharma Q2 Results: सितंबर तिमाही में मुनाफा 36% घटा, रेवेन्यू में 12% का इजाफा; शेयर चढ़ा

Sun Pharma Q2 Results: कंपनी ने शेयर बाजारों को बताया है कि सितंबर 2026 तिमाही में उसके कुल खर्च 12287.83 करोड़ रुपये के रहे। अप्रैल-सितंबर 2026 छमाही के दौरान सन फार्मा का शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा 4883.32 करोड़ रुपये रहा

Ritika Singhअपडेटेड Oct 30, 2026 पर 4:00 PM
Sun Pharma Q2 Results: सितंबर तिमाही में मुनाफा 36% घटा, रेवेन्यू में 12% का इजाफा; शेयर चढ़ा
30 अक्टूबर को सन फार्मा का शेयर 0.87 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ।

फार्मा कंपनी सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज का जुलाई-सितंबर 2026 तिमाही में शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 36 प्रतिशत से ज्यादा गिरकर 1988.53 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले मुनाफा 3117.95 करोड़ रुपये था। ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू लगभग 12 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 16198.71 करोड़ रुपये हो गया। सितंबर 2025 तिमाही में यह 14478.31 करोड़ रुपये था।

कंपनी ने शेयर बाजारों को बताया है कि सितंबर 2026 तिमाही में उसके कुल खर्च 12287.83 करोड़ रुपये के रहे, जो एक साल पहले 10780.62 करोड़ रुपये के थे। सितंबर 2026 तिमाही में EBITDA (ब्याज, टैक्स, डेप्रिसिएशन और अमॉर्टाइजेशन से पहले की कमाई) सालाना आधार पर 4.8 प्रतिशत बढ़कर 4,743.9 करोड़ रुपये हो गई। EBITDA मार्जिन 29.3 प्रतिशत रहा। कंपनी में सितंबर 2026 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 52.68 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।

सन फार्मा ने बताया है कि इंडिया फॉर्मूलेशंस बिजनेस ने 5,552.3 करोड़ रुपये की सेल्स देखी। जो सालाना आधार पर 17.3 प्रतिशत ज्यादा रही। कुल कंसोलिडेटेड बिक्री में डोमेस्टिक बिक्री ने 34.5 प्रतिशत का योगदान दिया। दूसरी ओर US में फॉर्मूलेशंस की बिक्री सालाना आधार पर 8.2 प्रतिशत घटकर 45.5 करोड़ डॉलर रही। US में इस बिक्री ने कुल कंसोलिडेटेड बिक्री में लगभग 27 प्रतिशत का योगदान दिया।

उभरते बाजारों में सन फार्मा की फॉर्मूलेशंस की बिक्री 7.6 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 35 करोड़ डॉलर रही। इसने कुल बिक्री में 20.7 प्रतिशत का योगदान दिया। ग्लोबल इनोवेटिव दवाओं की बिक्री 35.6 करोड़ डॉलर की रही। यह सालाना आधार पर 6.9 प्रतिशत ज्यादा है और इसका कुल बिक्री में 21.1 प्रतिशत हिस्सा रहा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें