Get App

Sun Pharma के अच्छे नतीजों के बावजूद शेयरों में कमजोरी, जानिए एनालिस्ट्स की इस स्टॉक के बारे में क्या है सलाह

Sun Pharma के शेयर का प्राइस 12:11 बजे 1.22 फीसदी गिरकर 958.05 रुपये था। मार्च तिमाही में सन फार्मा ने 1,984.5 करोड़ रुपये मुनाफा कमाया है। एक साल पहले की समान तिमाही में कंपनी ने 2,227.38 करोड़ रुपये का लॉस उठाया था। एनालिस्ट्स का कहना है कि Taro के उम्मीद से कमजोर नतीजों के बावजूद सन फार्मा का प्रदर्शन संतोषजन रहा है। कंपनी ने अपने स्पेशियलिटी बिजनेस पर फोकस बनाए रखा है

Curated By: Rakesh Ranjanअपडेटेड May 29, 2023 पर 7:41 PM
Sun Pharma के अच्छे नतीजों के बावजूद शेयरों में कमजोरी, जानिए एनालिस्ट्स की इस स्टॉक के बारे में क्या है सलाह
मार्च 2023 तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू साल दर साल आधार पर 15.7 फीसदी बढ़कर 10,930.6 करोड़ रुपये रहा। EBITDA मार्जिन 25.6 फीसदी रहा, जो एक साल पहले की समान अवधि में 24.8 फीसदी था।

Sun Pharmaceutical Industries के शेयर 29 मई को थोड़ा कमजोर खुले। हालांकि, कंपनी के मार्च तिमाही के नतीजे उम्मीद से बेहतर आए हैं। 12:11 बजे कंपनी के शेयर का प्राइस 1.22 फीसदी गिरकर 958.05 रुपये था। मार्च तिमाही में सन फार्मा ने 1,984.5 करोड़ रुपये मुनाफा कमाया है। एक साल पहले की समान तिमाही में कंपनी ने 2,227.38 करोड़ रुपये का लॉस उठाया था। दिसंबर तिमाही में कंपनी के नेट प्रॉफिट में 8.3 फीसदी गिरावट आई थी। मार्च 2023 तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू साल दर साल आधार पर 15.7 फीसदी बढ़कर 10,930.6 करोड़ रुपये रहा। EBITDA मार्जिन 25.6 फीसदी रहा, जो एक साल पहले की समान अवधि में 24.8 फीसदी था।

Ilumya की बिक्री 51 फीसदी बढ़ी

Sun Pharma के ग्लोबल स्पेशियलिटी सेगमेंट का रेवेन्यू मार्च तिमाही में साल दर साल आधार पर 31.2 फीसदी बढ़ा, जबकि तिमाही दर तिमाही आधार पर इसकी ग्रोथ 3.8 फीसदी रही। FY23 में ग्लोबल स्पेशियलिटी सेगमेंट का रेवेन्यू 29 फीसदी बढ़कर 87.1 करोड़ डॉलर था। Ilumya की बिक्री 51 फीसदी बढ़कर 47.7 करोड़ डॉलर रहा। इस दवा का इस्तेमाल स्किन से संबंधित बीमारी के लिए किया जाता है, जिसका नाम Plaque Psoriasis है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें