Sunshine Pictures IPO Listing: फोर्स, कमांडो, हॉलिडे, फोर्स 2, कमांडो और द केरला स्टोरी जैसी मूवीज बनाने वाली सनशाइन पिक्चर्स के शेयरों की आज घरेलू मार्केट में धांसू एंट्री हुई। इसके आईपीओ को भी निवेशकों का धमाकेदार रिस्पांस मिला था और ओवरऑल 105 गुना से अधिक बोली मिली थी। आईपीओ के तहत ₹360 के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE पर इसकी ₹394.00 और NSE पर ₹395.90 पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को करीब 10% तक का लिस्टिंग गेन (Sunshine Pictures Listing Gain) मिला। हालांकि आईपीओ निवेशकों की खुशी थोड़ी ही देर में हल्की फीकी हो गई जब शेयर टूट गए। टूटकर BSE पर यह ₹389.20 (Sunshine Pictures Share Price) पर आ गया यानी कि आईपीओ निवेशक अब 8.11% मुनाफे में हैं।
