भूषण पावर एंड स्टील (बीपीएसएल) के अधिग्रहण मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले से इंडिया में इनसॉलवेंसी के मौजूदा नियमों को बड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने हाल में दिए अपने फैसले में 19,000 करोड़ रुपये में बीपीएसएल के अधिग्रहण को खारिज कर दिया है। यह अधिग्रहण जेएसडब्ल्यू स्टील ने इनसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (आईबीसी) के तहत किया था। देश की सबसे बड़ी अदालत ने बीपीएसएल के लिक्विडेशन का भी आदेश दिया है।
