Get App

Sushil Kedia Stock Picks : REC में मिल सकता है 10 गुना रिटर्न, मेटल को छोड़ कर सभी सेक्टर भागने को तैयार

Diwali 2025 Top Stock Picks : संवत 2082 के अपने पसंदीदा स्टॉक्स और सेक्टर पर बात करते हुए सुशील केडिया ने कहा कि जहां पर सरकारी कैपेक्स दबा कर हो रहा है उन सेक्टरो में जोरदार तेजी होगी। रेलवे शेयर भी जोरदार तेजी के मूड में हैं। पावर शेयरों में भी तेजी आ रही है

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 22, 2025 पर 3:39 PM
Sushil Kedia Stock Picks : REC में मिल सकता है 10 गुना रिटर्न, मेटल को छोड़ कर सभी सेक्टर भागने को तैयार
सुशील केडिया की राय है कि एल्कोहल के स्टॉक्स का भी करेक्शन खतम हो गया है। अब एक-एक करके ये सारे शेयर ऊपर निकल जाएंगे। इस समय सिर्फ मेटल ही ऐसा सेक्टर है जिससे दूर रहने की सलाह है

Diwali 2025 Top Stock Picks : संवत 2082 में कैसी रह सकती है बाजार की चाल इस पर बात करते हुए केडियानॉमिक्स के फाउंडर सुशील केडिया ने कहा कि अगले संवत में हमें कई फेज देखने को मिल सकते हैं। लेकिन अगर इसको तीन चार टुकड़ों में तोड़ कर देखें तो पहले तो हमें ग्लोबल बाजारों से कुछ परेशानी वाली बातें देखने को मिल रही है। डॉलर इंडेक्स यहां से अगले 1 साल में 20 फीसदी तक बढ़ सकता है। लेकिन इससे बाजार में कोई बड़ी तबाही नहीं आएगी, सिर्फ थोड़ा सा ही डिप आएगा।

सुशील केडिया ने आगे कहा कि 2026 की दूसरी छमाही में लार्जकैप आईटी में जोरदार तेजी देखने को मिल सकती है। अब तक हुए करेक्शन के बाद भारत में बहुत सारे स्टॉक्स ऐसे हैं जिनका वैल्यूएशन बहुत अच्छा हो गया साथ ही चार्ट पर उनकी रिलेटिव स्ट्रेंथ भी काफी मजबूत है। ये सेलेक्टिव स्टॉक पिकर्स का मार्केट है। कोरिया के बाजार में अगर कोई गिरावट आती है तो इससे भारत को फायदा होगा।

संवत 2082 के अपने पसंदीदा स्टॉक्स और सेक्टर पर बात करते हुए सुशील केडिया ने कहा कि जहां पर सरकारी कैपेक्स दबा कर हो रहा है उन सेक्टरो में जोरदार तेजी होगी। रेलवे शेयर भी जोरदार तेजी के मूड में हैं। पावर शेयरों में भी तेजी आ रही है। अगर कोई आरईसी को 2-3 साल को लिए पकड़ ले तो उसको अभी भी यहां से 5 से 10 गुना रिटर्न मिल सकता है। शुगर और फुटवेटर के सारे के सारे शेयर तेजी के लिए तैयार हैं।

सुशील केडिया की राय है कि एल्कोहल के स्टॉक्स का भी करेक्शन खतम हो गया है। अब एक-एक करके ये सारे शेयर ऊपर निकल जाएंगे। इस समय सिर्फ मेटल ही ऐसा सेक्टर है जिससे दूर रहने की सलाह है। ऑटो में टाटा मोटर्स और बजाज ऑटो अच्छे लग रहे हैं। हीरो मोटो में अभी यहां से भी 50 फीसदी और भागने को उम्मीद बची हुई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें