Get App

Suven Life Sciences के शेयरों में लगा अपर सर्किट, एक दिन में निवेशकों को दिया 20% का मुनाफा, जानिए वजह

Suven Life Sciences की बोर्ड 24 जून को राइट्स इश्यू के जरिये फंड जुटाने पर विचार करेगी, इस खबर के चलते आज इस स्टॉक में तगड़ी उछाल आई

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 21, 2022 पर 6:19 PM
Suven Life Sciences के शेयरों में लगा अपर सर्किट, एक दिन में निवेशकों को दिया 20% का मुनाफा, जानिए वजह
Suven Life Sciences के शेयरों में लगा 20 फीसदी का अपर सर्किट

सुवेन लाइफ साइंसेज (Suven Life Sciences) के शेयरों में मंगलवार को 20 फीसदी का अपर सर्किट लगा। दरअसल कंपनी ने बताया कि उसके बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की 24 जून को फंड जुटाने की योजना पर विचार करने के लिए बैठक होने वाली है। यह फंड मौजूदा निवेशकों को राइट्स इश्यू के आधार पर शेयर जारी कर जुटाया जाएगा। इसी के बाद Suven Life Sciences के शेयरों में आज तगड़ी उछाल आई है।

Suven Life Sciences के शेयर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर 12.70 रुपये या 20 फीसदी की उछाल के साथ 76.20 रुपये के भाव पर बंद हुए।

कंपनी ने बताया कि उसके सभी डायरेक्टर्स, प्रमोटरों, अन्य डेजिग्नेटेड पर्सन और इन डेजिग्नेटेड पर्सन के करीबी रिश्तेदारों के लिए 21 जून से 26 जून के बीच कंपनी के शेयरों की खरीदारी करने पर रोक रहेगी। यह फैसला किसी भी तरह की इनसाइडर ट्रेडिंग को रोकने के लिए किया गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें