KYC of Dmat Account: अगर आपके पास डीमैट (Demat) और ट्रेडिंग (Trading) अकाउंट (Account) हैं तो यह आपके लिए जरूरी खबर है। आपको 30 जून 2022 तक अपने डीमैट और ट्रेडिंग अकाउंट की केवाईसी (KYC) करानी होगी। अगर आपने केवाईसी नहीं कि तो आप 1 जुलाई को शेयर बाजार में ट्रेडिंग नहीं कर पाएंगे। यानी, डीमैट की KYC नहीं होने पर 10 दिन बाद आपका डीमैट अकाउंट अस्थायी तौर पर बंद हो सकता है और आप शेयर बाजार से शेयर न ही खरीद पाओगे और न ही बेच पाओगे।
अपने डीमैट अकाउंट में अपनी इनकम रेंज (Income Range), मोबाइल नंबर (Mobile Number), ईमेल आईडी (Email ID) आदि अपडेट करना है। अगर आपने आज अपने डीमैट और ट्रेडिंग अकाउंट में यह सभी जानकारी नहीं अपडेट की तो आपका अकाउंट डिएक्टिवेट हो जाएगा। NSDL के मुताबिक, डीमैट और ट्रेडिंग अकाउंट रखने वाले निवेशकों को नो योर कस्टमर (KYC) प्रक्रिया के तहत ये 6 जानकारियां देनी जरूरी होती हैं। इसमें नाम, पता, पैन डिटेल, मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी और सालाना इनकम शामिल है।
एक जून 2021 के बाद से सभी डीमैट अकाउंट्स के लिए ये छह जानकारियां देना अनिवार्य बना दिया है। निवेशकों को KYC अपडेट कराने के लिए 30 जून 2022 तक का समय दिया गया है। अगर ये जानकारियां अपडेट नहीं होती हैं तो आपका डीमैट अकाउंट (Demat Account) डिएक्टिवेट हो सकता है। फिर ये जानकारियां अपडेट होने के बाद ही उसे दोबारा एक्टिवेट किया जाएगा।बता दें कि कोरोना काल में शेयर बाजार की ओर निवेशकों का रुझान बढ़ा है।