Suzlon Energy Shares: सुजलॉन एनर्जी के शेयरों में लगातार तेजी का दौर जारी है। पिछले चार दिनों से लगातार 5% के अपर सर्किट के बाद, अब यह शेयर 80 रुपये के ऊपर ट्रेड कर रहा है। हालांकि इस जबरदस्त उछाल के बीच, टेक्निकल एनालिस्ट प्रकाश गाबा ने निवेशकों को कुछ मुनाफावसूली करने की सलाह दी है। गाबा का मानना है कि सुजलॉन एनर्जी के मौजूदा चार्ट स्ट्रक्चर को देखते हुए इसके शेयर के 96 रुपये के स्तर तक पहुंचने की क्षमता है। लेकिन उन्होंने स्टॉक में आई हालिया तेजी को देखते हुए निवेशकों को कम से कम 50% मुनाफा बुक करने की भी सलाह दी है।
