Suzlon Energy Share: विंड और रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी Suzlon Energy के शेयरों में बुधवार, 4 नवंबर को 5% तक की तेजी आई। शेयर लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में चढ़ा। तीन दिनों में इसमें 10% से ज्यादा की बढ़त दर्ज हुई।
Suzlon Energy Share: विंड और रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी Suzlon Energy के शेयरों में बुधवार, 4 नवंबर को 5% तक की तेजी आई। शेयर लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में चढ़ा। तीन दिनों में इसमें 10% से ज्यादा की बढ़त दर्ज हुई।
इस तेजी की वजह Aditya Birla Group की कंपनी Grasim Industries के साथ हुआ समझौता है। दोनों कंपनियां भारत के पहले रिसाइकिल होने वाले विंड टर्बाइन ब्लेड विकसित करेंगी।
Recyclamine टेक्नोलॉजी से बनेंगे ब्लेड
Grasim ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि उसकी Advanced Materials डिवीजन और रिन्यूएबल एनर्जी इकाई Aditya Birla Renewables ने Suzlon के साथ MoU किया है। यह समझौता Bharat Renewable Energy Summit & Expo 2026 में हुआ।
इस प्रोजेक्ट में Grasim की Recyclamine टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल होगा। इस टेक्नोलॉजी से बने ब्लेड को उनकी लाइफ पूरी होने के बाद केमिकल प्रोसेस से रिसाइकिल किया जा सकेगा। इससे कंपोजिट मटेरियल के उपयोगी हिस्सों को वापस हासिल किया जा सकता है।
दोनों कंपनियां क्या करेंगी
Suzlon विंड टर्बाइन बनाने वाली कंपनी यानी OEM के तौर पर ब्लेड में Recyclamine टेक्नोलॉजी को शामिल करेगी। वहीं, Aditya Birla Renewables अपने चुने हुए प्रोजेक्ट में ऐसे ब्लेड वाले विंड टर्बाइन को लगाएगी।
इस पायलट प्रोजेक्ट का मकसद वास्तविक परिस्थितियों में इस टेक्नोलॉजी की व्यावसायिक क्षमता को परखना है। दोनों कंपनियां भारत और दूसरे बाजारों में इसके विस्तार की संभावनाएं भी तलाशेंगी।
Suzlon का फोकस टर्बाइन को रिसाइकिल करने पर
Suzlon Group के को-फाउंडर गिरीश तांती ने कहा कि कंपनी अपने S144 प्लेटफॉर्म के जरिए इस दिशा में काम कर रही है। उनके मुताबिक, कंपनी अगले 3 से 4 साल में अपने भविष्य के सभी टर्बाइनों को रिसाइकिल करने योग्य बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही है।
उन्होंने कहा कि यह साझेदारी मटेरियल सर्कुलैरिटी को बढ़ावा देगी। इससे कार्बन इमिशन में भी कमी लाने की संभावना है।
Suzlon Energy के शेयरों का हाल
बुधवार को Suzlon Energy का शेयर 4.78% की बढ़त के साथ ₹37.46 पर बंद हुआ। हालांकि, पिछले 6 महीने में स्टॉक 31.86% टूटा है। वहीं, 1 साल के दौरान इसमें 37% से ज्यादा की गिरावट आई है।
Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।