Suzlon Share Price: 8 दिनों की गिरावट के बाद लगातार दूसरे दिन उछले शेयर, दो वजहों से बढ़ गई खरीदारी

Suzlon Share Price: विंड टर्बाईन बनाने वाली सुजलॉन एनर्जी के शेयरों में आज लगातार दूसरे कारोबारी दिन जोरदार तेजी दिखी। इससे पहले लगातार आठ कारोबारी दिनों की गिरावट में यह 15 फीसदी से अधिक टूट गया था और दो दिन में यह 8 फीसदी से अधिक रिकवर हो चुका है। इसके शेयरों के तेजी की दो वजहें है जिसके चलते यह रॉकेट बन गया

अपडेटेड Oct 09, 2024 पर 4:04 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Suzlon के शेयर दो वजहों से ट्रैक पर लौटे हैं। एक तो ये है कि इसकी सर्किट लिमिट को 5 फीसदी से बढ़ाकर 10 फीसदी कर दिया गया और इसके अलावा जो सबसे बड़ी वजह है, वह ये है कि इसे एडीशनल सर्विलांस मेजर (ASM) फ्रेमवर्क से हटा दिया गया है।

Suzlon Share Price: विंड टर्बाईन बनाने वाली सुजलॉन एनर्जी के शेयरों में आज लगातार दूसरे दिन जोरदार तेजी दिखी। इससे पहले लगातार आठ दिनों की गिरावट में यह 15 फीसदी से अधिक टूट गया था और दो दिन में यह 8 फीसदी से अधिक रिकवर हो चुका है। इसके शेयरों के तेजी की दो वजहें है जिसके चलते यह रॉकेट बन गया। आज BSE पर यह 4.66 फीसदी की बढ़त के साथ 77.10 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। हालांकि इंट्रा-डे में यह 9.39 फीसदी उछलकर 80.59 रुपये के भाव तक चला गया था। इस साल सुजलॉन के शेयर करीब 102 फीसदी मजबूत हुए हैं।

किन दो वजहों से उछल गए Suzlon के शेयर?

सुजलॉन के शेयर दो वजहों से ट्रैक पर लौटे हैं। एक तो ये है कि इसकी सर्किट लिमिट को 5 फीसदी से बढ़ाकर 10 फीसदी कर दिया गया यानी कि अब खरीदारी के माहौल में यह एक दिन में अधिकतम 10 फीसदी तक चढ़ सकता है। इसके अलावा जो सबसे बड़ी वजह है, वह ये है कि इसे एडीशनल सर्विलांस मेजर (ASM) फ्रेमवर्क से हटा दिया गया है यानी इसके शेयरों पर एक्सचेंजों की अतिरिक्त निगरानी खत्म हो गई है। जब इस फ्रेमवर्क से कोई शेयर हटाया जाता है तो इसका मतलब है कि शेयर में मैनिपुलेशन या वोलैटिलिटी की आशंका घट गई है। इसी फ्रेमवर्क से हटाए जाने के बाद तो इसके सर्किट लिमिट को बढ़ाया गया है।


एक साल में कैसी रही शेयरों की चाल?

सुजलॉन के शेयर पिछले साल 11 अक्टूबर 2023 को 26.20 रुपये पर थे जो इसके शेयरों के लिए एक साल का निचला स्तर है। इस निचले स्चक से 11 महीने में यह 228 फीसदी से अधिक उछलकर पिछले महीने 12 सितंबर 2024 को 86.04 रुपये के भाव पर पहुंच गया जो इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड हाई है। फिलहाल इस लेवल से यह 10.39 फीसदी डाउनसाइड है।

Adani Group News: अदाणी ग्रुप की एक और कंपनी लाएगी QIP, लेकिन यहां फंसा है पेच

Divi's Labs Shares: सिटी ने दिया ₹6000 के पार का टारगेट, 8% से अधिक उछलकर शेयर पहुंचे रिकॉर्ड हाई पर

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।