Suzlon Energy Share Price: रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर की कंपनी सुजलॉन एनर्जी के शेयर को कभी रद्दी घोषित कर दिया गया था। लेकिन आज की तारीख में स्थिति काफी बदल चुकी है। शेयर लगातार मजबूत हो रहा है और निवेशकों का फायदा करा रहा है। कैलेंडर वर्ष 2024 में अब तक यह निवेशकों को करीब 108 प्रतिशत का रिटर्न दे चुका है, यानि पैसा डबल कर चुका है। वहीं पिछले एक साल में शेयर की कीमत 294.7 प्रतिशत चढ़ी है। अगर पिछले 4 वर्षों पर गौर करें तो शेयर की कीमत में करीब 2026 प्रतिशत का उछाल आया है।
