रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर की कंपनी सुजलॉन एनर्जी के शेयरों में 1 जून को दिन में 6.3 प्रतिशत तक की गिरावट दिखी। BSE पर शेयर 53.55 रुपये के लो तक गया। बाद में 53.89 रुपये पर सेटल हुआ। गिरावट की अहम वजह है- SEBI की ओर से लगाया गया 29 करोड़ रुपये का जुर्माना। कैपिटल मार्केट रेगुलेटर SEBI ने सुजलॉन एनर्जी लिमिटेड, उसके 2 प्रमोटर्स और 2 पूर्व चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर्स (CFO) पर 28.95 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। कंपनी के ऑपरेशंस एंड मेंटेनेंस सर्विसेज (OMS) कारोबार के ट्रांसफर, फाइनेंशियल स्टेटमेंट्स में कथित गड़बड़ियों और रिलेटेड पार्टी ट्रांजेक्शन से जुड़े मामले में यह कार्रवाई की गई है।
