Suzlon Energy Shares: सुजलॉन एनर्जी लिमिटेड के शेयरों में बुधवार 19 मार्च को 5 फीसदी की तेजी देखने को मिली थी। हालांकि आज 20 मार्च को यह शेयर हल्की बढ़त के साथ स्थिर कारोबार कर रहा है। इस असामान्य उतार-चढ़ाव को देखते हुए स्टॉक एक्सचेंजों ने कंपनी से कीमत में आई अचानक तेजी को लेकर सफाई मांगी।
सुजलॉन एनर्जी की कंपनी सेक्रेटरी गीतांजलि एस वैद्य ने गुरुवार को एक्सचेंजों को भेजे एक आधिकारिक बयान में कहा कि उन्हें शेयरों में इस तेजी के पीछे किसी विशेष घटना या मीडिया रिपोर्ट की जानकारी नहीं है।
कंपनी ने अपने बयान में कहा, "यह सूचित किया जाता है कि 19 मार्च 2025 को दोपहर 3:09 बजे, सुजलॉन एनर्जी लिमिटेड के शेयरों में असामान्य तेजी (Material Price Movement - MPM) देखी गई। हालांकि, हमें किसी भी मीडिया रिपोर्ट या विशेष सूचना का पता नहीं चला है, जो इस तेजी का कारण बन सकती हो।"
JM Financial ने टारगेट प्राइस घटाया
इस बीच, ब्रोकरेज फर्म JM Financial ने बुधवार को सुजलॉन एनर्जी के शेयरों पर अपनी "BUY" (खरीदें) रेटिंग बरकरार रखी। हालांकि, ब्रोकरेज ने शेयर का टारगेट प्राइस 80 रुपये से घटाकर 71 रुपये कर दिया। यह नया टारगेट कंपनी के शेयरों में मौजूदा स्तर से 25% की संभावित तेजी को दिखाती है।
शेयरों का हाल और पिछले एक महीने की चाल
गुरुवार को सुजलॉन एनर्जी के शेयर 1 फीसदी की बढ़त के साथ 58.38 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहे थे। बीते एक महीने में स्टॉक में 6 से अधिक तेजी आई है। हालांकि इस साल अब तक कंपनी के शेयरों में करीब 11 फीसदी की गिरावट आ चुकी है।
डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।