Get App

Suzlon Stocks: सुजलॉन एनर्जी के शेयरों में अचानक आई 5% की उछाल, अब कंपनी ने दी सफाई

Suzlon Energy Shares: सुजलॉन एनर्जी लिमिटेड के शेयरों में बुधवार 19 मार्च को 5 फीसदी की तेजी देखने को मिली थी। हालांकि आज 20 मार्च को यह शेयर हल्की बढ़त के साथ स्थिर कारोबार कर रहा है। इस असामान्य उतार-चढ़ाव को देखते हुए स्टॉक एक्सचेंजों ने कंपनी से कीमत में आई अचानक तेजी को लेकर सफाई मांगी

Edited By: Vikrant singhअपडेटेड Mar 20, 2025 पर 3:34 PM
Suzlon Stocks: सुजलॉन एनर्जी के शेयरों में अचानक आई 5% की उछाल, अब कंपनी ने दी सफाई
Suzlon Energy Shares: CLSA ने कहा कि एडवर्टाइजिंग रेवेन्यू में ग्रोथ के चलते शेयर की री-रेटिंग हो सकती है

Suzlon Energy Shares: सुजलॉन एनर्जी लिमिटेड के शेयरों में बुधवार 19 मार्च को 5 फीसदी की तेजी देखने को मिली थी। हालांकि आज 20 मार्च को यह शेयर हल्की बढ़त के साथ स्थिर कारोबार कर रहा है। इस असामान्य उतार-चढ़ाव को देखते हुए स्टॉक एक्सचेंजों ने कंपनी से कीमत में आई अचानक तेजी को लेकर सफाई मांगी।

सुजलॉन एनर्जी की कंपनी सेक्रेटरी गीतांजलि एस वैद्य ने गुरुवार को एक्सचेंजों को भेजे एक आधिकारिक बयान में कहा कि उन्हें शेयरों में इस तेजी के पीछे किसी विशेष घटना या मीडिया रिपोर्ट की जानकारी नहीं है।

कंपनी ने अपने बयान में कहा, "यह सूचित किया जाता है कि 19 मार्च 2025 को दोपहर 3:09 बजे, सुजलॉन एनर्जी लिमिटेड के शेयरों में असामान्य तेजी (Material Price Movement - MPM) देखी गई। हालांकि, हमें किसी भी मीडिया रिपोर्ट या विशेष सूचना का पता नहीं चला है, जो इस तेजी का कारण बन सकती हो।"

JM Financial ने टारगेट प्राइस घटाया

सब समाचार

+ और भी पढ़ें