52-वीक लो से 20% चढ़ा सुजलॉन, क्या ये है खरीदारी का सही मौका? जानिए टारगेट समेत पूरी डिटेल

Suzlon Energy Share Price: 52-वीक लो से सुजलॉन में तेज रिकवरी दिखी है और ब्रोकरेज भी बुलिश हैं। मजबूत Q4 नतीजों की उम्मीद के बीच सवाल है कि क्या सुजलॉन में निवेश का सही मौका बन गया है।

अपडेटेड Apr 13, 2026 पर 3:19 PM
Story continues below Advertisement
सुजलॉन में छोटे रिटेल निवेशकों की संख्या भी बढ़ी है।

Suzlon Energy Share Price: सुजलॉन एनर्जी के शेयरों में पिछले कुछ दिनों से अच्छी तेजी देखने को मिल रही है। इसने पिछले महीने 38.19 रुपये का 52-वीक का लो बनाया था। वहां से स्टॉक अब 20% से ज्यादा उछल गया है। ब्रोकरेज का रुख भी सुजलॉन एनर्जी पर बुलिश है। उनका मानना है कि चौथी तिमाही में सुजलॉन के वित्तीय नतीजे मजबूत रह सकते हैं।

ब्रोकरेज फर्म Systematix का अनुमान है कि Q4 में सुजलॉन का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू करीब ₹5,250 करोड़ रहेगा। यह सालाना आधार पर 38% और तिमाही आधार पर 24% की बढ़त दिखा सकता है। यह ग्रोथ 820MW ऑर्डर एक्जीक्यूशन के दम पर आने की उम्मीद है। ब्रोकरेज ने इस स्टॉक पर ‘Buy’ की राय दी है और ₹67 का टारगेट प्राइस रखा है, जो मौजूदा स्तर से करीब 46% की संभावित तेजी का संकेत देता है।

शेयरहोल्डिंग में बड़ा बदलाव


सुजलॉन एनर्जी ने 31 मार्च 2026 को खत्म तिमाही के लिए अपनी शेयरहोल्डिंग जानकारी जारी की है। इसमें Motilal Oswal Nifty India Manufacturing ETF का नाम पब्लिक शेयरहोल्डर्स की लिस्ट में शामिल हुआ है।

इस ETF के पास अब कंपनी में 1.05% हिस्सेदारी है। दिसंबर तिमाही में इसका नाम लिस्ट में नहीं था, यानी या तो इसकी हिस्सेदारी 1% से कम थी या फिर इस तिमाही में नई खरीदारी की गई है। सुजलॉन में घरेलू म्यूचुअल फंड्स की कुल हिस्सेदारी बढ़कर 4.87% हो गई है, जो दिसंबर तिमाही में 4.82% थी।

रिटेल निवेशकों की संख्या भी बढ़ी

सुजलॉन में छोटे रिटेल निवेशकों की संख्या भी बढ़ी है। अब ऐसे 56.26 लाख निवेशक हैं, जिनका निवेश ₹2 लाख तक है। दिसंबर में यह संख्या 55.67 लाख थी। प्रतिशत के हिसाब से रिटेल हिस्सेदारी 26.2% से बढ़कर 26.67% हो गई है।

सोमवार को स्टॉक करीब 1.5% की बढ़त के साथ ₹46. के आसपास ट्रेड कर रहा था। पिछले चार में से तीन ट्रेडिंग सेशन में इसमें तेजी देखी गई है। पिछले 5 कारोबारी सत्र में शेयर करीब 10% चढ़ा है। हालांकि, अपने हालिया उच्च स्तर ₹84 से यह स्टॉक अभी भी करीब 45% नीचे है।

Market insight : इटरनल और स्विगी में मिल सकता है 30-40% रिटर्न, डिफेंस कंपनियों में जल्दबाजी करने से बचें

Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।