Get App

Suzlon के शेयर 12 साल के हाई पर, 12 महीने में ऐसा रहा कंपनी का कारोबारी सफर

Suzlon Share Price: सुजलॉन के शेयर लगातार ऊंचाईयों की तरफ चढ़ता जा रहा है। आज यह फिर उछलकर सितंबर 2011 के बाद के हाई लेवल पर पहुंच गया। कंपनी के शेयरों को इस समय दो अहम बातों से मजबूत सपोर्ट मिल रहा है। यहां पिछले 12 महीने में सुजलॉन की कारोबारी स्थिति के बारे में डिटेल्स दी जा रही है कि कब क्या हुआ

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Nov 17, 2023 पर 5:35 PM
Suzlon के शेयर 12 साल के हाई पर, 12 महीने में ऐसा रहा कंपनी का कारोबारी सफर
QIP से पैसे जुटाने के बाद के बाद Suzlon का कर्ज जीरो हो गया। इसके पास ₹600 करोड़ की शुद्ध नकदी हो गई।

Suzlon Share Price: सुजलॉन के शेयर लगातार ऊंचाईयों की तरफ चढ़ता जा रहा है। आज यह फिर उछलकर सितंबर 2011 के बाद के हाई लेवल पर पहुंच गया। इसके शेयर 28 मार्च 2023 को एक साल के निचले स्तर 6.96 रुपये से करीब 532 फीसदी उछलकर आज इस हाई पर पहुंचे हैं। आज बीएसई पर यह 0.50 फीसदी की बढ़त के साथ 42.27 रुपये पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 4.61 फीसदी के उछाल के साथ 44 रुपये की ऊंचाई तक पहुंच गया था। कंपनी के शेयरों को इस समय दो बातों से मजबूत सपोर्ट मिल रहा है।

एक तो ये कि वैश्विक ग्लोबल इंडेक्स MSCI ग्लोबल स्टैंडर्ड इंडेक्स में यह शामिल हुआ है और दूसरा ये कि इसके एक विंड टर्बाईन को सरकार ने लिस्ट किया है जिससे इसके कॉमर्शियलाइजेशन का रास्ता तैयार हुआ है। यहां पिछले 12 महीने में सुजलॉन की कारोबारी स्थिति के बारे में डिटेल्स दी जा रही है कि कब क्या हुआ।

Suzlon Share Price: अब इन दो वजहों से चढ़ रहा सुजलॉन

12 महीने में ऐसा रहा Suzlon का कारोबारी सफर

सब समाचार

+ और भी पढ़ें