Suzlon Energy Share Price: सुजलॉन एनर्जी लिमिटेड के लिए पिछले कुछ दिन काफी मुश्किल भरे रहे हैं। कंपनी का 300 मेगावाट (MW) का ऑर्डर कैंसिल हो गया है। इसका सीधा असर कंपनी के विंड टर्बाइन जेनरेटर बिजनेस पर पड़ेगा। इससे कंपनी को लगभग ₹1,800 करोड़ का वित्तीय नुकसान होने का अनुमान जताया जा रहा है। हालांकि, इसके बावजूद बुधवार (2 अप्रैल) को सुजलॉन एनर्जी के शेयर 2.76% की तेजी के साथ 57.29 रुपये के स्तर पर बंद हुए।
कौन-कौन से ऑर्डर हुए कैंसिल?
सुजलॉन को Vibrant Energy का 99 MW का ऑर्डर रद्द कर दिया गया है। दूसरा बड़ा झटका तब लगा जब एक ग्लोबल यूटिलिटी फर्म से मिला 100 MW का ऑर्डर भी कैंसिल हो गया। यह ऑर्डर 15 दिसंबर 2023 को मिला था। Suzlon ने कहा कि इन कंपनियों ने अपने प्रोजेक्ट्स को आगे न बढ़ाने का फैसला किया है, जिसके चलते ये ऑर्डर रद्द हुए। इसके अलावा कुछ कंपनियों ने अपने ऑर्डर का साइज भी घटा दिया है।
सुजलॉन की ऑर्डरबुक कैसी है?
Suzlon Energy के पास जनवरी 2025 तक 5,523 MW के पेंडिंग ऑर्डर थे। हालांकि, नए ऑर्डर्स मिलने और कुछ ऑर्डर कैंसिल होने के बाद कंपनी के पास अब 5,622 MW की ऑर्डर बुक है। हालांकि, कंपनी ने स्पष्ट किया है कि इस ऑर्डर बुक में वे उपकरण भी शामिल हैं, जो Q4 FY25 के दौरान शिप या डिस्पैच किए जा चुके हैं। इनका सही असर कंपनी अपने FY25 के आधिकारिक वित्तीय नतीजों में बताएगी।
Motilal Oswal की बुलिश राय
सुजलॉन एनर्जी के सामने निकट अवधि की चुनौतियां हैं। फिर भी ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल लॉन्ग टर्म में में कंपनी के प्रदर्शन को लेकर पॉजिटिव बनी हुई है। ब्रोकरेज ने सुजलॉन के शेयर को 70 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ खरीदने की सलाह दी है। इस हिसाब से मौजूदा स्तर से सुजलॉन के शेयरों में 22.19% तेजी आने की संभावना है।
सुजलॉन एनर्जी के शेयरों का हाल
सुजलॉन एनर्जी के शेयरों में कुछ समय से अच्छी रिकवरी देखने को मिल रही है। यह बुधवार को 2.76% की तेजी के साथ 57.29 रुपये पर बंद हुआ। बीते एक महीने के दौरान इसमें 15% से अधिक की तेजी आई है। हालांकि, सुजलॉन एनर्जी का शेयर अभी भी अपने 52 वीक के हाई यानी 86.04 रुपये से 33.41% नीचे है। सुजलॉन का मार्केट कैप फिलहाल 78.40 हजार करोड़ रुपये है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।