Suzlon Shares: विंड टर्बाइन बनाने वाली देश की सबसे बड़ी बड़ी सुजलॉन एनर्जी कंपनी लंबे समय तक सुस्त रहने के बाद जब ऊपर चढ़े तो निवेशकों को ताबड़तोड़ रिटर्न मिला। हालांकि फिलहाल एक साल के हाई से यह दो महीने से भी कम समय में यह करीब 23 फीसदी फिसल चुका है। अब ऐसे में सवाल उठता है कि क्या बचा-खुचा मुनाफा लेकर निकल लेना चाहिए, या अभी रिकवरी की गुंजाइश है? आज की बात करें तो BSE पर इसके शेयर 2.64 फीसदी की गिरावट के साथ 66.34 रुपये के भाव (Suzlon Energy Share Price) पर पर बंद हुए हैं।
Suzlon Energy पर ब्रोकरेजेज का मिला-जुला रुझान
सुजलॉन एनर्जी को लेकर ब्रोकरेजेज का मिला-जुला रुझान है। एक तरफ वेंचुरा ने इसे 50 रुपये के टारगेट प्राइस पर बेचने की सलाह दी है जो मौजूदा भाव से करीब 25 फीसदी डाउनसाइड है। वहीं दूसरी तरफ जेएम फाइनेंशियल ने इसे 81 रुपये के टारगेट प्राइस पर खरीदारी की रेटिंग दी है जो मौजूदा लेवल से 22 फीसदी अपसाइड है।
चार्ट पर बात करें तो ICICI डायरेक्ट के मुताबिक इसने 67.4 और 66.7 का सपोर्ट लेवल तोड़ दिया है और अब 66.2 का लेवल सपोर्ट काम कर रहा है। वहीं अपसाइड इसे 68.6, फिर 69.1 और फिर 69.8 के लेवल पर रेजिस्टेंस झेलना पड़ सकता है। सुजलॉन के शेयर फिलहाल 20-, 50- और 100- दिनों के EMA (एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज) से नीचे है लेकिन 200-दिनों के ईएमए से ऊपर है।
एक साल में कैसी रही शेयरों की चाल
सुजलॉन के शेयरों ने निवेशकों की शानदार कमाई कराई है। पिछले साल 3 नवंबर 2023 को यह 33.05 रुपये पर था जो इसके शेयरों के लिए एक साल का निचला स्तर है। इस निचले स्तर से 10 महीने में यह 160 फीसदी से अधिक उछलकर 12 सितंबर 2024 को 86.04 रुपये के भाव पर पहुंच गया जो इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड हाई है। इस हाई से फिलहाल यह करीब 23 फीसदी डाउनसाइड है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।