ब्रोकरेज फर्म कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज स्विगी के शेयर पर बुलिश है। ब्रोकरेज ने रेटिंग 'बाय' दी है। साथ ही प्राइस टारगेट ₹450 प्रति शेयर रखा है। यह BSE पर शेयर के बंद भाव से 16 प्रतिशत ज्यादा है। ब्रोकरेज का मानना है कि मौजूदा वैल्यूएशन, इंस्टामार्ट को कम आंक रहे हैं। इंस्टामार्ट, स्विगी का क्विक कॉमर्स बिजनेस है। इसके कॉम्पिटीटर ब्लिंकइट और जेप्टो हैं।
