Swing Trading Stocks: शेयर बाजार का पॉजिटिव मोमेंटम इस हफ्ते भी जारी है और आज 10 जून को कारोबार के दौरान सेंसेक्स और निफ्टी अपने ऑलटाइम हाई पर पहुंच गए। निफ्टी अपने 23,200 के अहम सपोर्ट लेवल से काफी ऊपर कारोबार कर रहा है। मेहता इक्विटीज के टेक्निकल एनालिस्ट्स रियांक अरोड़ा ने कहा, "बाजार का ओवरऑल टेक्निकल स्ट्रक्चर पॉजिटिव बना हुआ है। अगर यह तेजी जारी रहती है, तो हमें निफ्टी आने वाले दिनों में 23,500 और 23,700 के स्तर की ओर बढ़ते दिख सकता है। हालांकि दूसरी ओर 23,200 से नीचे फिसलने पर मार्केट का सेंटीमेंट नेगेटिव हो सकता है और फिर यहां से 23,000 और 22,800 की ओर नीचे जा सकता है।"
इसके साथ ही अरोड़ा ने स्विंग ट्रेडिंग के लिए निवेशकों को कुछ स्टॉक्स सुझाएं हैं, जिन पर दांव लगाकर अगले कुछ हफ्तों में अच्छी कमाई हो सकती है-
1. आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस (ICICI Prudential Life Insurance)
2. श्री सीमेंट (Shree Cement)
इस शेयर के लिए टारगेट प्राइस 28,200 रुपये है। वहीं स्टॉप लॉस 26,600 रुपये पर रखना है। अरोड़ा ने कहा कि स्टॉक ने डेली चार्ट पर अपने वेज फॉर्मेशन से एक मजबूत ब्रेकआउट दिया है। उन्होंने कहा, "स्टॉक ने 26,800 रुपये के रेजिस्टेंस को पार करने और 14 दिनों की अवधि वाले RSI ने 65 अंक को पार करने में कामयाबी हासिल की है। कुल मिलाकर मोमेंटम मजबूत दिख रहा है और स्टॉक 28,200 रुपये और उससे ऊपर की ओर बढ़ने के लिए तैयार है। शेयर को 27,299 रुपये के आसपास खरीदने की सलाह दी जाती है।
3. FACT (फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स त्रावणकोर लिमिटेड)
इस शेयर के लिए टारगेट प्राइस 850 रुपये है। वहीं स्टॉप लॉस 725 रुपये पर रखना है। इस शेयर को 765 रुपये के आसपास खरीदना चाहिए। स्टॉक ने अपने डेली चार्ट पर अपनी डाउनट्रेंड लाइन के ऊपर एक अच्छा ब्रेकआउट दिया है। इसके अलावा, अरोड़ा ने बताया कि स्टॉक ने मजबूती के साथ 747.80 रुपये के स्विंग हाई रेजिस्टेंस स्तर को पार करने में कामयाबी हासिल की है। सोमवार के कारोबारी सत्र में इस शेयर का ट्रेडिंग वॉल्यूम इसके पिछले एक महीने के औसत से 10 गुना अधिक थी।
डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।