Get App

Stock in Focus: 24% टूटकर एक साल के निचले स्तर पर आया यह शेयर, नौ दिनों में ही ₹6100 करोड़ स्वाहा

Stock in Focus: यहां एक ऐसे स्टॉक की डिटेल दी जा रही है, जो नौ दिनों में करीब 24% टूटकर निवेशकों के करीब ₹6100 करोड़ डुबा चुका है। इसमें से 18% की गिरावट तो महज दो दिनों में आई जिसके चलते यह एक साल के निचले स्तर पर आ गया। जानिए इसमें इस गिरावट की वजह क्या है और एक्सपर्ट का रुझान क्या है?

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Jan 27, 2026 पर 4:28 PM
Stock in Focus: 24% टूटकर एक साल के निचले स्तर पर आया यह शेयर, नौ दिनों में ही ₹6100 करोड़ स्वाहा
Syngene International की रेटिंग ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने होल्ड से घटाकर अंडरपरफॉर्म कर दी और टारगेट प्राइस भी ₹660 से घटाकर ₹480 कर दिया है।

Stock in Focus: देश की दिग्गज CRO (कॉन्ट्रैक्ट रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन) में शुमार सिंजीन इंटरनेशनल के शेयरों में बिकवाली का आज भी भारी दबाव रहा। आज लगातार नौ दिन की गिरावट में यह इंट्रा-डे के निचले स्तर के हिसाब से करीब 24% टूटकर एक साल के निचले स्तर पर आ गया जिसमें से 18% से अधिक तो यह महज दो ही कारोबारी दिनों में टूटा है। नौ दिनों में इसने निवेशकों को करीब ₹6100 करोड़ डुबाए हैं। निचले स्तर पर खरीदारी के बावजूद शेयर संभल नहीं पाए और आज बीएसई पर यह 9.92% की कमजोरी के साथ ₹488.75 के भाव पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 11.06% टूटकर ₹482.55 के भाव तक आ गया था जो इसके शेयरों के लिए अगस्त 2020 के बाद का रिकॉर्ड निचला स्तर है।

दो दिनों में 18% क्यों टूटा Syngene International?

सिंजीन इंटरनेशनल के शेयरों में महज दो ही कारोबारी दिनों में करीब 16% की गिरावट आई और बिकवाली का यह दबाव इसके कमजोर कारोबारी नतीजे के चलते आई जो इसने 22 जनवरी को पेश किया था। दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर सिंजीन इंटरनेशनल का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 88.56% घटकर ₹15 करोड़ और ऑपरेशनल रेवेन्यू 2.82% फिसलकर ₹917.1 करोड़ पर आ गया। इस दौरान कंपनी जीरो से ₹70.6 करोड़ के एक्सेप्शनल लॉस में आ गई। ऑपरेटिंग लेवल पर भी कंपनी को करारा झटका लगा और इसका ऑपरेटिंग प्रॉफिट सालाना आधार पर दिसंबर 2025 तिमाही में 26% घट गया तो ऑपरेटिंग मार्जिन भी 33.8% से फिसलकर 22.8% पर आ गया।

क्या कहना है ब्रोकरेज फर्म का?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें