Get App

बाजार गिर कर बंद होने से पहले दिग्गज एक्सपर्ट्स ने इन 4 स्टॉक्स में कराई ट्रेडिंग, क्या इनमें से कोई है आपके पास

Persistent Systems के शेयर पर एफएंडओ सेगमेंट से दांव लगाने की सलाह देते हुए rachanavaidya.in की रचना वैद्य ने इसमें बिकवाली करने की राय दी। उनका कहना है कि इस स्टॉक में 5223 रुपये के लेवल पर बिकवाली करनी करनी चाहिए। Persistent Systems के शेयर में 5200-5170 रुपये के लक्ष्य नजर आ सकते हैं। इसमें 5300 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

Curated By: Sunil Guptaअपडेटेड Oct 21, 2024 पर 5:28 PM
बाजार गिर कर बंद होने से पहले दिग्गज एक्सपर्ट्स ने इन 4 स्टॉक्स में कराई ट्रेडिंग, क्या इनमें से कोई है आपके पास
Fedbank Financial पर मिडकैप सेगमेंट से SMIFS के शरद अवस्थी ने 109 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी

आज शेयर बाजार में एफएमसीजी, मेटल और पीएसयू सेक्टर के स्टॉक्स कमजोरी में कारोबार करते हुए दिखाई दिये। दूसरी तिमाही में उम्मीद से कम ग्रोथ से इंडिया मार्ट में भारी गिरावट देखने को मिली। शेयर 18% से ज्यादा टूटकर वायदा का टॉप लूजर बना। इसके साथ ही डालमिया भारत भी करीब 2% नीचे कारोबार करता नजर आया। सेंसेक्स में गिरने वाले शेयर में कोटक महिंद्रा बैंक, बजाज फिनसर्व, इंडसइंड बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट और एसबीआई के शेयर गिरकर लाल निशान में कारोबार करते हुए दिखाई दिये। वहीं बाजार बंद होने से पहले शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए दिग्गज एक्सपर्ट्स ने सिनजीन, पर्सिस्टेंट सिस्टम्स, इंडिगो पेंट्स और फेडबैंक फाइनेंशियल के शेयर में दांव लगाने की राय दी। जानते हैं किसने कितना दिया टारगेट प्राइस-

manasjaiswal.com के मानस जायसवाल का सस्ता ऑप्शनः Syngene

manasjaiswal.com के मानस जायसवाल ने कहा कि सिंजीन के स्टॉक में अक्टूबर की एक्सपायरी वाली कॉल खरीदने पर कमाई होगी। उन्होंने कहा कि इसकी 860 के स्ट्राइक वाली कॉल 20 रुपये के आस-पास खरीदें। इसमें कुछ दिनों में 32 रुपये तक के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि इसमें 12 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।

rachanavaidya.in की रचना वैद्य का एफएंडओ सुपरस्टार शेयरः Persistent Systems Future

rachanavaidya.in की रचना वैद्य ने बाजार बंद होने से पहले एफएंडओ सेगमेंट से परसिस्टेंट सिस्टम्स के स्टॉक में बिकवाली करने की राय दी। उन्होंने कहा कि इस स्टॉक में 5200-5170 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसमें 5300 रुपये के लेवल पर स्टॉपलॉस के साथ 5223 रुपये के लेवल पर बिकवाली करनी चाहिए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें