बाजार में कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन कंसोलिडेशन देखने को मिला। शेयरों की बात करें तो वोडाफोन आइडिया, कोलगेट, सिटी यूनियन बैंक, मैरिको और श्रीराम फाइनेंस में लॉन्ग बिल्डअप देखने को मिला। जबकि पीरामल एंटरप्राइजेज, बायोकॉन, बिड़लासॉफ्ट, मणप्पुरम फाइनेंस, और ग्रैन्यूल्स इंडिया में शॉर्ट कविरंग देखने को मिली। वहीं ल्यूपिन, अल्ट्राटेक, सीमेंट, गेल, सन फार्मा और एमएंडएम के शेयर में शॉर्ट बिल्डअप देखने को मिला। जबकि अदाणी एंटरप्राइजेज, बजाज ऑटो, अदाणी पोर्ट्स, यूपीएल और कैन फिन होम्स के शेयर में लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने को मिली। वहीं बाजार बंद होने से पहले शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए दिग्गज एक्सपर्ट्स ने सिंजीन, टाइटन, सीडीएसएल और कैप्लिन प्वाइंट के शेयर में दांव लगाने की राय दी। जानते हैं किसने कितना दिया टारगेट प्राइस-
JM Financial Services की सोनी पटनायक का सस्ता ऑप्शनः Syngene
JM Financial Services की सोनी पटनायक ने कहा कि सिंजीन के स्टॉक में दिसंबर की एक्सपायरी वाली कॉल खरीदने पर कमाई होगी। उन्होंने कहा कि इसकी 950 के स्ट्राइक वाली कॉल 19 रुपये के आस-पास खरीदें। इसमें कुछ दिनों में 28/32 रुपये तक के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि इसमें 10 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।
rachanavaidya.in की रचना वैद्य का एफएंडओ सुपरस्टार शेयरः Titan Future
rachanavaidya.in की रचना वैद्य ने बाजार बंद होने से पहले एफएंडओ सेगमेंट से टाइटन के स्टॉक में खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि इस स्टॉक में 3450 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसमें 3300 रुपये के लेवल पर स्टॉपलॉस के साथ 3342 रुपये के लेवल पर खरीदारी करनी चाहिए।
Arihant Capital की कविता जैन का चार्ट का चमत्कार शेयरः CDSL
Arihant Capital की कविता जैन ने आज के लिए चार्ट का चमत्कार दिखाने वाले शेयर के रूप में सीडीएसएल पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि इसमें 1586 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 1570 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाएं। ये स्टॉक 1620 से 1660 रुपये के लेवल तक जा सकता है।
Marketsmithindia के मयूरेश जोशी का मिडकैप फंडा स्टॉकः Caplin Point
Marketsmithindia के मयूरेश जोशी ने मिडकैप फंडा स्टॉक बताते हुए कहा कि आज कैपलीन प्वाइंट के स्टॉक में 2125रुपये के लेवल पर खरीदारी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इसमें मध्यम से लंबी अवधि में अच्छा अपसाइड लक्ष्य देखने को मिल सकता है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)