इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी सॉल्यूशंस देने वाली कंपनी TAAL Tech Ltd का स्टॉक, स्प्लिट होने वाला है। इस कॉरपोरेट एक्शन के तहत 10 रुपये फेस वैल्यू वाला एक शेयर, 2 रुपये फेस वैल्यू वाले 5 शेयरों में टूट जाएगा। रिकॉर्ड डेट 22 सितंबर 2026 है। इस तारीख तक जिन लोगों के नाम शेयरों के लाभार्थी मालिकों के तौर पर रजिस्टर ऑफ मेंबर्स ऑफ द कंपनी या डिपॉजिटरीज के रिकॉर्ड्स में दर्ज होंगे, उनके स्टॉक स्प्लिट हो जाएंगे।
कंपनी का पुराना नाम TAAL Enterprises Limited था। स्टॉक स्प्लिट की घोषणा अगस्त में हुई थी। यह कंपनी ग्लोबल ओरिजनल इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरर्स, EPCs और ऑपरेटर्स के लिए इंजीनियरिंग डिजाइन पार्टनर है। इसका हेडक्वार्टर बेंगलुरु में है। इसके कस्टमर्स दुनिया भर में हैं। जिन प्रमुख इंडस्ट्रीज को कंपनी अपनी सर्विस देती है, उनमें आर्किटेक्चर, प्लांट इंजीनियरिंग, एयरोस्पेस, इंडस्ट्रियल मशीनरी, इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन, ऑटोमोटिव, ऑफ-हाइवे, ट्रेलर्स और ट्रक्स, रेल शामिल हैं।
शेयर की कीमत BSE पर 10 सितंबर को 6 प्रतिशत बढ़त के साथ 5188.30 रुपये पर बंद हुई। कंपनी का मार्केट कैप 1600 करोड़ रुपये से ज्यादा है। शेयर का BSE पर 52 सप्ताह का एडजस्टेड हाई 5,242 रुपये और एडजस्टेड लो 2,610 रुपये है।
TAAL Tech का शेयर 6 महीनों में 85 प्रतिशत मजबूत
कंपनी का शेयर एक सप्ताह में 15 प्रतिशत और 3 महीनों में 50 प्रतिशत उछला है। 6 महीनों में यह 85 प्रतिशत की तेजी देख चुका है। 3 साल में कीमत लगभग 160 प्रतिशत और 10 साल में 2200 प्रतिशत से ज्यादा चढ़ी है। TAAL Tech में जून 2026 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 50.80 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।
अप्रैल-जून 2026 तिमाही में TAAL Tech का रेवेन्यू 63.23 करोड़ रुपये रहा। इस बीच शुद्ध मुनाफा 18.35 करोड़ रुपये और प्रति शेयर अर्निंग 58.87 करोड़ रुपये दर्ज की गई। पूरे वित्त वर्ष 2026 के दौरान कंपनी का रेवेन्यू 190.10 करोड़ रुपये, शुद्ध मुनाफा 53.75 करोड़ रुपये और प्रति शेयर अर्निंग 172.48 करोड़ रुपये रही।
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।