Get App

Stock Split: 6 महीनों में 85% और 3 साल में 160% तेजी, अब 5 टुकड़ों में टूटेगा शेयर; रिकॉर्ड डेट 22 सितंबर

Stock Split: इस कॉरपोरेट एक्शन की घोषणा अगस्त में हुई थी। कंपनी ग्लोबल ओरिजनल इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरर्स, EPCs और ऑपरेटर्स के लिए इंजीनियरिंग डिजाइन पार्टनर है। शेयर की कीमत BSE पर 10 सितंबर को 6 प्रतिशत बढ़त के साथ बंद हुई

Ritika Singhअपडेटेड Sep 10, 2026 पर 6:36 PM
Stock Split: 6 महीनों में 85% और 3 साल में 160% तेजी, अब 5 टुकड़ों में टूटेगा शेयर; रिकॉर्ड डेट 22 सितंबर
TAAL Tech का पुराना नाम TAAL Enterprises Limited था।

इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी सॉल्यूशंस देने वाली कंपनी TAAL Tech Ltd का स्टॉक, स्प्लिट होने वाला है। इस कॉरपोरेट एक्शन के तहत 10 रुपये फेस वैल्यू वाला एक शेयर, 2 रुपये फेस वैल्यू वाले 5 शेयरों में टूट जाएगा। रिकॉर्ड डेट 22 सितंबर 2026 है। इस तारीख तक जिन लोगों के नाम शेयरों के लाभार्थी मालिकों के तौर पर रजिस्टर ऑफ मेंबर्स ऑफ द कंपनी या डिपॉजिटरीज के रिकॉर्ड्स में दर्ज होंगे, उनके स्टॉक स्प्लिट हो जाएंगे।

कंपनी का पुराना नाम TAAL Enterprises Limited था। स्टॉक स्प्लिट की घोषणा अगस्त में हुई थी। यह कंपनी ग्लोबल ओरिजनल इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरर्स, EPCs और ऑपरेटर्स के लिए इंजीनियरिंग डिजाइन पार्टनर है। इसका हेडक्वार्टर बेंगलुरु में है। इसके कस्टमर्स दुनिया भर में हैं। जिन प्रमुख इंडस्ट्रीज को कंपनी अपनी सर्विस देती है, उनमें आर्किटेक्चर, प्लांट इंजीनियरिंग, एयरोस्पेस, इंडस्ट्रियल मशीनरी, इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन, ऑटोमोटिव, ऑफ-हाइवे, ट्रेलर्स और ट्रक्स, रेल शामिल हैं।

शेयर की कीमत BSE पर 10 सितंबर को 6 प्रतिशत बढ़त के साथ 5188.30 रुपये पर बंद हुई। कंपनी का मार्केट कैप 1600 करोड़ रुपये से ज्यादा है। शेयर का BSE पर 52 सप्ताह का एडजस्टेड हाई 5,242 रुपये और एडजस्टेड लो 2,610 रुपये है।

TAAL Tech का शेयर 6 महीनों में 85 प्रतिशत मजबूत

सब समाचार

+ और भी पढ़ें