Get App

Taking Stock: Sensex-Nifty की हुई रिकॉर्ड क्लोजिंग, अब आगे कैसा रहेगी बाजार की चाल

बीएसई स्मॉल कैप और मिडकैप इंडेक्स भी हरे निशान में बंद हुए है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 08, 2021 पर 8:26 AM
Taking Stock: Sensex-Nifty की हुई रिकॉर्ड क्लोजिंग,  अब आगे कैसा रहेगी बाजार की चाल

आज यानी 7 जुलाई को उतार-चढ़ाव के बीच बाजार बढ़त के साथ बंद रहने में कामयाब रहें। आज का दिन मेटल और फाइनेशिंयल शेयरों के नाम रहा। कारोबार के अंत में सेसेंक्स 193.58 अंक यानी 0.37 फीसदी की बढ़त लेकर पहली बार 53,054.76 के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं निफ्टी 61.40 अंक यानी 0.39 फीसदी की मजबूती के साथ 15,879.65 के स्तर पर बंद हुआ है।

बेंचमार्क इंडेक्स ने रिकॉर्ड क्लोजिंग दी। सेसेंक्स 53,000 के ऊपर बंद रहने में कामयाब रहा।

Dealing Rooms में आज के 2 लार्ज और 1 मिडकैप Trading Ideas

Deen Dayal Investments के मनीष हाथीरमानी का कहना है कि बाजार आज हरे निशान बंद होने में कामयाब तो रहें लेकिन निफ्टी एक बार फिर क्लोजिंग बेसिस पर 15900 को पार करने में नाकामयाब रहा।

अगर निफ्टी ऐसा कर पाएगा तो हम 16100 की तरफ बढ़ते दिखेंगे। निफ्टी के लिए 15400 पर अच्छा सपोर्ट है। जब तक यह इसके ऊपर टिका रहता है तब तक बाजार में बुलिश ट्रेन्ड बना रहेगा। इस स्थिति में किसी भी गिरावट में अच्छे शेयरों में खरीदारी करनी चाहिए।

बीएसई मिडकैप और स्मॉल कैप भी आज हरे निशान में बंद हुए है। Tata Steel, JSW Steel, Bajaj Finserv, Hindalco और UPL निफ्टी के टॉप गेनर रहें। वहीं  Titan Company, ONGC, Maruti Suzuki, SBI Life Insurance और Shree Cements टॉप लूजर रहे।

बीएसई पर नजर डालें तो Realty और Metal इंडेक्स में 2 फीसदी की बढ़ोकरी देखने को मिली है जबकि auto और oil & gas शेयरों में बिकवाली का दबाव रहा।

दिल्ली हाई कोर्ट ने 5G मामले में जूही चावला को 20 लाख रुपये का जुर्माना भरने के लिए दिया एक सप्ताह

सब समाचार

+ और भी पढ़ें