Taking stock: सपाट बंद हुआ इक्विटी बाजार, जानिए 24 अप्रैल को कैसी रह सकती है इसकी चाल

Market today:टीसीएस, आईटीसी, ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज, विप्रो और एशियन पेंट्स आज निफ्टी के टॉप गेनर रहे। जबकि एचडीएफसी लाइफ, टेक महिंद्रा, अदानी एंटरप्राइजेज, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस और मारुति सुजुकी निफ्टी के टॉप लूजर रहे। सेक्टोरल इंडेक्स पर नजर डालें तो रियल्टी इंडेक्स में 2 फीसदी की गिरावट आई, जबकि ऑटो और मेटल इंडेक्स में 1 फीसदी की कमजोरी देखने को मिली। बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स भी मामूली गिरावट के साथ बंद हुए हैं

अपडेटेड Apr 21, 2023 पर 7:23 PM
Story continues below Advertisement
Stock Market: बाजार आज कंसोलीडेशन के मूड में रहे और किसी बड़े ट्रिगर के अभाव में लगभग बिना किसी बदलाव के बंद हुए। अब सोमवार के शुरुआती कारोबार में बाजार सबसे पहले रिलायंस और आईसीआईसीआई बैंक के नतीजों पर प्रतिक्रिया देगा

Stock Market: 21 अप्रैल को दिन के भारी-उतार चढ़ाव के बाद भारतीय इक्विटी बाजार सपाट बंद हुआ है। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 22.71 अंक यानी 0.04 फीसदी की बढ़त के साथ 59655.06 के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी 0.40 अंक गिरकर 17624 के स्तर पर बंद हुआ है। कमजोर ग्लोबल संकेतों के बावजूद बाजार आज मामूली बढ़त के साथ खुला। लेकिन कारोबारी दिन के आगे बढ़ने के साथ ही इसने अपनी बढ़त गंवा दी और एक छोटे दायरे में कंसोलीडेट करते दिख। हालांकि, कारोबारी सत्र के दूसरे भाग में बिकवाली बढ़ती दिखी। लेकिन आखिरी घंटे में आई रिकवरी से चलते बाजार फ्लैट नोट पर बंद होने में कामयाब रहे।

स्टॉक्स और सेक्टर

टीसीएस, आईटीसी, ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज, विप्रो और एशियन पेंट्स आज निफ्टी के टॉप गेनर रहे। जबकि एचडीएफसी लाइफ, टेक महिंद्रा, अदानी एंटरप्राइजेज, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस और मारुति सुजुकी निफ्टी के टॉप लूजर रहे। सेक्टोरल इंडेक्स पर नजर डालें तो रियल्टी इंडेक्स में 2 फीसदी की गिरावट आई, जबकि ऑटो और मेटल इंडेक्स में 1 फीसदी की कमजोरी देखने को मिली। बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स भी मामूली गिरावट के साथ बंद हुए हैं।


24 अप्रैल को कैसी रहेगी बाजार की चाल

बाजार का फोकस कंपनियों के चौथी तिमाही के नतीजों पर

एसएएस ऑनलाइन के संस्थापक और सीईओ श्रेय जैन का कहना है कि वर्तमान में बाजार का फोकस कंपनियों के चौथी तिमाही के नतीजों पर है। शुरुआती नतीजों के उम्मीद से कमजोर रहने के कारण बाजार का सेंटीमेंट खराब हुआ है। दो दिग्गज आईटी कंपनियों के उम्मीद से खराब नतीजों ने बाजार का मूड खराब कर दिया। हालांकि कुछ मिडकैप आईटी कंपनियों के नतीजे उम्मीद से बेहतर रह सकते हैं। वहीं, बैंकिंग सेक्टर के नतीजे मजबूत रहने के संकेत मिल रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि अमेरिका में ब्याज दरों में बढ़त और नतीजों के मौसम के मिले-जुले रहने की उम्मीद के बीच ग्लोबल स्तर पर निवेशकों का रुख सावधानी बरते हुए चलने का है। ऐसे में इस हफ्ते के दौरान विदेशी संस्थागत निवेशकों की तरफ से बिकवाली देखने को मिली है।

निफ्टी में टाइम करेक्शन जारी

एलकेपी सिक्योरिटीज के रूपक डे का कहना है कि निफ्टी में टाइम करेक्शन जारी है। आज बेंचमार्क इंडेक्स फ्लैट बंद होने से पहले ज्यादातर समय रेंज-बाउंड ही रहा। 17863 के हाल के हाई से करेक्शन के बाद पिछले तीन दिनों से 200-डीएमए के करीब कंसोलीडेट हो रहा है। अभी तक तेजड़िये निफ्टी को 200 DMA के लॉन्ग टर्म एवरेज के ऊपर रखने में कामयाब रहे हैं। इसको लंबे नजरिए से किए जाने वाले निवेश के लिए लाइन ऑफ पोलैरिटी के रूप में देखा जाता है। अगर निफ्टी 200 DMA या 17,605 के नीचे फिसलता है तो इससे बाजार में पेनिक बटन टब सकता है। 17600 से नीचे जाने पर निफ्टी 17400 तक फिसल सकता है। ऊपर की तरफ निफ्टी के लिए 17700 पर रजिस्टेंस दिख रहा है। अगर निफ्टी ये बाधा पार कर लेता है तो फिर ये तेजी 18000 तक जाती दिख सकती है।

Daily Voice:FMCG शेयर शॉर्ट टर्म के नजरिए से अच्छे, टेक्नोलॉजी शेयरों अभी बना रहेगा दबाव

रेलिगेयर ब्रोकिंग के अजीत मिश्रा का कहना है कि बाजार आज कंसोलीडेशन के मूड में रहे और किसी बड़े ट्रिगर के अभाव में लगभग बिना किसी बदलाव के बंद हुए। अब सोमवार के शुरुआती कारोबार में बाजार सबसे पहले रिलायंस और आईसीआईसीआई बैंक के नतीजों पर प्रतिक्रिया देगा। बाजार का ट्रेंड पॉजिटिव बना रहे इसके लिए जरूरी है कि निफ्टी 17400-17500 जोन में बना रहे। अगर निफ्टी 17400-17500 के जोन से फिसल जाता है तो रिकवरी पटरी से उतर जाएगी।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।