Get App

Taking Stock: RBI policy के इंतजार में उतार-चढ़ाव के बीच बाजार सपाट बंद, कल कैसा रहेगा मार्केट का मिजाज

सेक्टोरल इंडेक्स में निफ्टी ऑटो, एनर्जी, इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी और फार्मा में बिकवाली देखी गई। पीएसयू बैंक और मेटल इंडेक्स में 1 प्रतिशत से ज्यादा की रैली देखने को मिली। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स सपाट नोट पर बंद हुए। सेंसेक्स 33.90 अंक या 0.05% नीचे 62,834.60 पर बंद हुआ। जबकि निफ्टी 4.90 अंक या 0.03% ऊपर 18,701 पर बंद हुआ

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Dec 05, 2022 पर 8:30 PM
Taking Stock: RBI policy के इंतजार में उतार-चढ़ाव के बीच बाजार सपाट बंद, कल कैसा रहेगा मार्केट का मिजाज
श्रीकांत चौहान ने कहा कि यदि निफ्टी 18,600 से नीचे गिरता है तो ये 18,500-18,450 तक फिसल सकता है। वहीं 18600 के ऊपर जाने पर ये 18,800-18,850 के स्तरों पर फिर से चढ़ सकता है

भारतीय बेंचमार्क इंडेक्सेस ने सोमवार को वोलैटाइल रुख दिखाय। आज हफ्ते के पहले दिन बाजार का सेशन सपाट नोट पर समाप्त हुआ। निवेशकों ने 7 दिसंबर को होने वाली आरबीआई की पॉलिसी मीटिंग के परिणाम का इंतजार किया। आज बाजार बंद होने पर सेंसेक्स 33.90 अंक या 0.05% नीचे 62,834.60 पर बंद हुआ। जबकि निफ्टी 4.90 अंक या 0.03% ऊपर 18,701 पर बंद हुआ। सेक्टोरल इंडेक्स पर नजर डालें तो निफ्टी ऑटो, एनर्जी, इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी और फार्मा में बिकवाली देखी गई। जबकि पीएसयू बैंक और मेटल इंडेक्स में 1 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी देखने को मिली। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्सेस ने मुख्य इंडेक्सेस के अनुरूप प्रदर्शन किया और सपाट नोट पर बंद हुए।

Outlook for December 6

Kotak Securities के श्रीकांत चौहान की कल के लिए निफ्टी पर राय

श्रीकांत चौहान ने कहा कि बाजार एक नकारात्मक पूर्वाग्रह के साथ बेहद सीमित कारोबार करता हुआ नजर आया। अधिकांश एशियाई इंडेक्स भी सुस्त नोट पर बंद हुए। इस हफ्ते आरबीआई की क्रेडिट पॉलिसी की बैठक से पहले निवेशक कारोबार के लिहाज लो प्रोफाइल रखते दिख रहे हैं। जबकि वैश्विक बाजारों से ताजा ट्रिगर्स की कमी ने निराशा पैदा की है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें