Get App

Taking stocks: जनवरी एक्सपायरी से पहले बाजार में दायरे में कारोबार, जानिए 25 जनवरी को कैसी रह सकती है इसकी चाल

आज सेंसेक्स 37 अंक चढ़कर 60979 पर बंद हुआ है। वहीं निफ्टी बिना बदलाव के 18118 पर बंद हुआ है। मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में दबाव रहा। ऑटो, IT शेयरों में खरीदारी रही। वहीं बैंकिंग, फार्मा, रियल्टी, मेटल शेयरों में बिकवाली दिखी। निफ्टी बैंक 88 अंक गिरकर 42733 पर बंद हुआ है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 24, 2023 पर 9:18 PM
Taking stocks: जनवरी एक्सपायरी से पहले बाजार में दायरे में कारोबार, जानिए 25 जनवरी को कैसी रह सकती है इसकी चाल
निफ्टी इस समय 17900-18200 के दायरे में फंसा दिख रहा है। इस रेंज के ऊपर या नीचे किसी तरफ ब्रेकआउट आने पर बाजार की दिशा साफ होगी

जनवरी एक्सपायरी से पहले बाजार दायरे में कारोबार कर रहा है। आज सेंसेक्स 37 अंक चढ़कर 60979 पर बंद हुआ है। वहीं निफ्टी बिना बदलाव के 18118 पर बंद हुआ है। मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में दबाव रहा। ऑटो, IT शेयरों में खरीदारी रही। वहीं बैंकिंग, फार्मा, रियल्टी, मेटल शेयरों में बिकवाली दिखी। निफ्टी बैंक 88 अंक गिरकर 42733 पर बंद हुआ है। वहीं, मिडकैप 122 अंक गिरकर 31152 पर बंद हुआ है। आज निफ्टी के 50 में से 31 शेयरों में गिरावट रही। वहीं, सेंसेक्स के 30 में से 15 शेयरों में बढ़त रही। निफ्टी बैंक के 12 में 9 शेयरों में गिरावट रही। डॉलर के मुकाबले रुपया 33 पैसे कमजोर होकर 81.72 के स्तर पर बंद हुआ है।

25 जनवरी को कैसी रह सकती है बाजार की चाल

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के विनोद नायर का कहना है कि मजबूत ग्लोबल संकेतों के बीच ऑटो शेयरों में आई खरीदारी के साथ आज के कारोबार में बाजार में तेजी आती दिखी। हालांकि बैंकिंग शेयरों में आई बिकवाली के चलते कारोबार के अंत में बाजार सपाट बंद हुआ है। सेक्टर के बड़े नतीजों के आने के पहले आज ऑटो शेयर फोकस में रहे। यूएस इकोनॉमी की सॉफ्ट लैंडिंग के साथ अमेरिका में ब्याज दरों में हल्की बढ़त की उम्मीद ने ग्लोबल बाजारों का सेंटीमेंट सुधार दिया है।

LKP Securities के रूपक डे का कहना है कि 18200 के आसपास निफ्टी में मंदड़िए हावी रहे। आज निफ्टी पूरे दिन दबाव में रहा। निफ्टी इस समय 17900-18200 के दायरे में फंसा दिख रहा है। इस रेंज के ऊपर या नीचे किसी तरफ ब्रेकआउट आने पर बाजार की दिशा साफ होगी। ऑप्शन डेटा से साफ होता है कि 18200CE स्ट्राइक पर एग्रेसिव राइटिंग देखने को मिली है। नीचे की तरफ 18000PE पर सपोर्ट दिख रहा है। इसी स्तर पर सबसे ज्यादा पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिल रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें