Get App

Market outlook: यूएस फेड के फैसले के पहले हल्की बढ़त के साथ बंद हुआ बाजार, जानिए 15 मई को कैसी रह सकती है इसकी चाल

Market outlook:बैंक और आईटी को छोड़कर अन्य सभी सेक्टोरल इंडेक्स में बढ़त देखने को मिली। मेटल, एफएमसीजी, तेल- गैस और पावर इंडेक्स में 0.5-1 फीसदी की बढ़त देखने को मिली। बीएसई मिडकैप इंडेक्स में 0.2 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.4 फीसदी की तेजी आई। रेन इंडस्ट्रीज, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स और ओबेरॉय रियल्टी में लॉन्ग बिल्ड-अप देखने को मिला

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 14, 2023 पर 10:13 PM
Market outlook: यूएस फेड के फैसले के पहले हल्की बढ़त के साथ बंद हुआ बाजार, जानिए 15 मई को कैसी रह सकती है इसकी चाल
बाजार में अपट्रेंड बरकरार है। उम्मीद है कि निफ्टी जल्द ही 18800 के स्तर तक पहुंच जाएगा। निफ्टी के लिए 18630 - 18620 एक अहम सपोर्ट जोन के रूप में कार्य करेगा जबकि 18778 - 18800 पर इसके लिए तत्काल रजिस्टेंस दिख रहा है

Market outlook: बाजार 14 जून को लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में बढ़त के साथ बंद होने में कामयाब रहा है। हालांकि ये बढ़त मामूली रही है क्योंकि निवेशक फेड रेट के फैसले से पहले सतर्क नजरिया अपनाते नजर आए। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 85.35 अंक या 0.14 फीसदी बढ़कर 63,228.51 पर और निफ्टी 39.70 अंक या 0.21 फीसदी बढ़कर 18755.90 पर बंद हुआ है। अमेरिकी में रिटेल महंगाई के दो साल से अधिक के निचले स्तर पर पहुंचने के बाद निवेशकों की नजर अब फेडरल रिजर्व की नीति बैठक के परिणाम और इसके आगे के गाइडेंस पर है।

भारत में थोक महंगाई (WPI) अप्रैल के -0.92 फीसदी से गिरकर मई में -3.48 फीसदी हो गई है। अप्रैल में थोक महंगाई साढ़े सात साल में सबसे कम रही है। पिछली बार थोक महंगाई नवंबर 2015 में -3.68 फीसदी के सबसे निचले स्तर पर रही थी।

टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, टाटा स्टील, ग्रासिम इंडस्ट्रीज, जेएसडब्ल्यू स्टील और पावर ग्रिड कॉरपोरेशन निफ्टी के टॉप गेनर रहे। जबकि इंडसइंड बैंक, बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक, हीरो मोटोकॉर्प और भारती एयरटेल निफ्टी के टॉप लूजर रहे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें