Stock market today: लगातार 3 दिनों की गिरावट थमी, Sensex 274 अंक भागा, Nifty 18200 के ऊपर हुआ बंद

आज के कारोबार में BHEL, Delta Corp और Balrampur Chini Mills के वॉल्यूम में 700 फीसदी से ज्यादा का उछाल देखने को मिला

अपडेटेड Nov 22, 2022 पर 11:11 PM
BSE मिडकैप इंडेक्स 0.5 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ। जबकि BSE स्मॉलकैप इंडेक्स सपाट बंद हुआ। BSE के पावर और रियल्टी इंडेक्स में 1 फीसदी की गिरावट देखने को मिली

भारतीय बाजारों में आज 22 नवंबर को पिछले तीन दिनों से हो रही गिरावट पर रोक लग गई। बाजार को आज भी सबसे ज्यादा सपोर्ट PSU बैंकों से मिला। हालांकि पावर और रियल्टी शेयरों में आई बिकवाली से बाजार की बढ़त सीमित रही। कारोबार के अंत में सेंसेक्स आज 274.12 अंक यानी 0.45 फीसदी की बढ़त के साथ 61418.96 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 84.20 अंक यानी 0.46 फीसदी की बढ़त के साथ 18244.20 के स्तर पर बंद हुआ। Nifty PSU बैंक इंडेक्स में आज सबसे ज्यादा 1.6 फीसदी की बढ़त देखने को मिली। वहीं, FMCG,IT और मेटल इंडेक्स में 0.5 फीसदी की बढ़त रही है। एनर्जी शेयरों में आज बिकवाली रही।

Geojit Financial Services के विनोद नायर का कहना है कि तीन दिनों तक जोखिम से बचने के कवायद के बाद घरेलू बाजार में आज एक राहत की रैली देखने को मिली। बाजार को अच्छे ग्लोबल संकेतों से सहारा मिला।

उन्होंने आगे कहा "चीन में कड़े COVID लॉकडाउन ने ग्लोबल ग्रोथ के पूर्वानुमान को नकारात्मक रूप से प्रभावित किया है। साथ ही यूएस फेड की सख्त नीतियों की बढ़ती संभावना के बीच एफआईआई की खरीदारी भी काफी कम हो गई है।"


स्टॉक और सेक्टर

IndusInd Bank, NTPC, JSW Steel, HDFC Life और UltraTech Cement आज निफ्टी के टॉप गेनर रहे। BPCL, Nestle India, Bharti Airtel, Power Grid Corporation और Kotak Mahindra Bank निफ्टी के टॉप लूजर रहे।

BSE मिडकैप इंडेक्स 0.5 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ। जबकि BSE स्मॉलकैप इंडेक्स सपाट बंद हुआ। BSE के पावर और रियल्टी इंडेक्स में 1 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। लेकिन कैपिटल गुड्स, एफएमसीजी, आईटी और मेटल इंडेक्स 0.5 फीसदी की बढ़त देखने को मिली।

इंडिविजुअल स्टॉक्स पर नजर डालें तो आज के कारोबार में BHEL, Delta Corp और Balrampur Chini Mills के वॉल्यूम में 700 फीसदी से ज्यादा का उछाल देखने को मिला। Shriram Transport Finance Corporation, Bank of Baroda और IndusInd Bank में लॉन्ग बिल्ड-अप देखने को मिला। वहीं, Mahanagar Gas, Indraprastha Gas और Indian Energy Exchange में शॉर्ट बिल्ड-अप देखने को मिला।

बैंक स्टॉक्स बने हुए हैं FIIs की पहली पसंद, न्यू टेक कंपनियों में मौके का उठाएं फायदा: मिरे एसेट के राहुल चड्ढा

BSE पर 100 से ज्यादा शेयर आज अपना 52 वीक हाई टच करते दिखे। इनमें Escorts Kubota, Prataap Snacks, UCO Bank, SKF India, Indian Overseas Bank, Canara Bank और Indian Bank के नाम शामिल हैं।

दूसरी तरफ Bandhan Bank, Entertainment Network (India), Jet Airways, Indigo Paints, Mphasis, Paytme parent One 97 Communications और Sanofi India आज अपना 52 वीक लो टच करते दिखे।

शेयर खान के गौरव रत्न पारखी का कहना है निफ्टी शॉर्ट टर्म के कंसोलिडेशन के दौर में चला गया है। इसके ओवर ऑल स्ट्रक्चर से संकेत मिलता है कि यह ट्रेंड अगले एक या दो हफ्तों तक बना रह सकता है। इस कंसोलिडेशन के दौरान निफ्टी ऊपर-नीचे दोनों तरफ स्विंग कर सकता है। बाजार में इस समय बिकवाली आने की संभावना ज्यादा नजर आ रही है। निफ्टी शॉर्ट टर्म में हमें 18,450 के रेंज में कंसोलिडेट हो सकता है।

LKP Securities के रूपक डे ने कहा कि आज निफ्टी की शुरुआत सपाट हुई। कारोबार के अंत तक इसमें अच्छी बढ़ते देखने को मिली। डेली चार्ट पर बने बुलिश हरामी पैटर्न से इसमें रिकवरी के संकेत मिलते हैं। अब आगे निफ्टी हमें साइड वेज से पॉजिटिव कारोबार करता नजर आ सकता है। आगे निफ्टी के लिए हमें 18,200 पर पहला सपोर्ट नजर आ रहा है। अगर यह सपोर्ट टूटता है तो निफ्टी हमें 18100 की तरफ जाता दिख सकता है। वहीं ऊपर की तरफ इसके लिए 18300 पर पहला और 18450 पर दूसरा रजिस्टेंस नजर आ रहा है।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।