
Market today: फरवरी एक्सपायरी के पहले दिन बाजार में भारी बिकवाली रही। निफ्टी, सेंसेक्स 3 महीने के निचले स्तर पर बंद हुए हैं। सेंसेक्स में 874 अंक और निफ्टी में 288 अंकों की गिरावट देखने को मिली है। वहीं निफ्टी बैंक में 7 मार्च 2022 के बाद की बड़ी इंट्रा-डे गिरावट हुई है। निफ्टी बैंक 1302 अंक गिरकर 40345 के स्तर पर बंद हुआ है। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी भारी गिरावट रही है। मिडकैप 452 अंक गिरकर 30242 के स्तर पर बंद हुआ है। आज के कारोबार में एनर्जी और मेटल इंडेक्स करीब 5 फीसदी गिरे हैं। आज के कारोबार में रियल्टी और IT शेयरों में गिरावट रही। हालांकि ऑटो और फार्मा इंडेक्स में हल्की बढ़त देखने को मिली है।
निफ्टी के 50 में से 37 शेयरों में बिकवाली रही। वहीं, सेंसेक्स के 30 में से 23 शेयरों में गिरावट रही। निफ्टी बैंक के सभी 12 शेयरों में बिकवाली देखने को मिली है। उधर डॉलर के मुकाबले रुपया आज 7 पैसे मजबूत होकर 81.52 के स्तर पर बंद हुआ है।
Adani Enterprises, Adani Ports, SBI, ICICI Bank और IndusInd Bank आज निफ्टी को टॉप लूजर रहे। जबकि Tata Motors, Bajaj Auto, Dr Reddy’s Laboratories, ITC और Divis Laboratories निफ्टी के टॉप गेनर रहे।
30 जनवरी को कैसी रह सकती है बाजार की चाल
Kotak Securities के अमोल अठावले का कहना है कि बाजार में आज पश्चिमी देशों के बाजारों में आ सकने वाली मंदी की आशंका और ब्याज दरें पर US FOMC मीटिंग के फैसले के पहले भारी बिकवाली देखने के मिली। निवेशक आज बैंकिंग, पावर, रियल्टी और तेल-गैस शेयरों से बाहर निकलते दिखे। जिसके चलते सेंसेक्स-निफ्टी अपने अहम मनोवैज्ञानिक स्तरों से नीचे फिसल गए।
इस हफ्ते के दौरान निफ्टी 20-day SMA के नीचे कारोबार करता दिखा। इसके अलावा इसने 17800 का अपना अहम सपोर्ट भी तोड़ दिया है। वीकली चार्ट पर इसने एक बड़ा बियरिश कैंडल बनाया है।
टेक्निकल नजरिए से देखें तो अगर निफ्टी 17650 के ऊपर टिकने में कामयाब रहता है तो फिर इसमें हमें एक हल्का पुलबैक देखने को मिल सकता है। वहीं, अगर निफ्टी 17550 के नीचे फिसलता है तो फिर ये गिरावट 17400 और फिर उसके बाद 17300 यानी 200-day SMA तक बढ़ सकती है।
शेयरखान के गौरवरत्न पारखी का कहना है कि निफ्टी ने इस हफ्ते की शुरुआत पॉजिटिव नोट पर की थी। लेकिन इस हफ्ते के दूसरे हिस्से में बाजार में तेज बिकवाली देखने को मिली। इस बिकवाली के चलते निफ्टी अपने पिछले एक महीने के कंसोलीडेशन रेंज से नीचे फिसल गया। निफ्टी ने अपना 17800-17760 का सपोर्ट जोन भी तोड़ दिया है। ये जोन अब निफ्टी के लिए रेजिस्टेंस बन गया है। वहीं, आज का 17493 का निचला स्तर निफ्टी के लिए सपोर्ट बन गया है। अगर ये सपोर्ट भी टूट जाता है तो फिर निफ्टी हमें 17300 की तरफ जाता दिखेगा।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।