Get App

Tata AMC के राहुल सिंह ने मार्केट में गिरावट की आशंका जताई, कहा-वैल्यूएशंस बहुत बढ़ गई है

निफ्टी का पीई 23 पार कर गया है। एक साल पहले यह 21 से कम था। हालांकि, यह 10 साल के 24 के औसत से कम है। फिर भी दूसरे उभरते बाजारों से तुलना करने पर इंडियन मार्केट्स महंगे लग रहे हैं। इसका अंदाजा हम इस बात से लगा सकते हैं कि MSCI Emerging Market Index का पीई 12 से कम है

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 10, 2024 पर 5:46 PM
Tata AMC के राहुल सिंह ने मार्केट में गिरावट की आशंका जताई, कहा-वैल्यूएशंस बहुत बढ़ गई है
राहुल सिंह ने कहा कि जब इकोनॉमी का दायरा बढ़ जाता है तो उसके ज्यादातर हिस्सों का प्रदर्शन अच्छा होता है। खासकर मिडकैप और स्मॉलकैप का प्रदर्शन बेहतर होता है।

स्टॉक मार्केट में गिरावट आ सकती है। यह अनुमान Tata Asset Management Company के सीआईओ (इक्विटी) राहुल सिंह ने जताया है। उनका कहना है कि आने वाले दिनों में बाजार में थोड़ी गिरावट आ सकती है। इसकी वजह यह है कि निफ्टी का पीई 23 पार कर गया है। एक साल पहले यह 21 से कम था। हालांकि, यह 10 साल के 24 के औसत से कम है। फिर भी दूसरे उभरते बाजारों से तुलना करने पर इंडियन मार्केट्स महंगे लग रहे हैं। मनीकंट्रोल से बातचीत में सिंह ने स्टॉक मार्केट और इनवेस्टमेंट के बारे में कई अहम बातें बताईं। इंडियन मार्केट्स कितने महंगे हो गए हैं, इसका अंदाजा हम इस बात से लगा सकते हैं कि MSCI Emerging Market Index का पीई 12 से कम है।

इस साल कम रह सकता है मार्केट का रिटर्न

सिंह ने कहा कि मार्केट में गिरावट की आशंका है। इसके बावजूद मार्केट को लेकर मेरा आउटलुक पॉजिटिव है। हम आने वाले दिनो में सीमित दायरे में उतार-चढ़ाव देख सकते हैं। हालांकि, इस साल मार्केट का रिटर्न कम रहेगा। लेकिन, अगले तीन-चार साल की बात करें तो कंपनियों और बैंकों की स्ट्रॉन्ग बैलेंसशीट की बदौलत पूंजीगत खर्च की साइकिल के लिहाज से इकोनॉमी में बदलाव दिख रहे हैं।

यह भी पढ़ें : BSE Smallcap Index ने हिट किया फ्रेश हाई, 50 से ज्यादा स्मॉलकैप्स 44% तक चढ़े

सब समाचार

+ और भी पढ़ें