Tata Capital का 6 महीने का लॉक-इन खत्म, 13 अप्रैल को ₹93700 करोड़ से ज्यादा के शेयर होंगे फ्री

Tata Capital Shares: टाटा कैपिटल का 15,511.87 करोड़ रुपये का पब्लिक इश्यू 2025 का सबसे बड़ा IPO रहा था। कंपनी BSE, NSE पर अक्टूबर 2025 में लिस्ट हुई थी। इस स्टॉक पर नजर रखने वाले सभी 7 एनालिस्ट्स ने इसे 'बाय' रेटिंग दी है

अपडेटेड Apr 13, 2026 पर 8:35 AM
फ्री होने वाले शेयर Tata Capital की कुल इक्विटी का लगभग 67% हैं।

टाटा ग्रुप की NBFC टाटा कैपिटल लिमिटेड के शेयरों पर 13 अप्रैल को नजर रहेगी। इसकी वजह है कि कंपनी का 6 महीने का शेयरहोल्डर लॉक-इन आज सोमवार को खत्म हो रहा है। नुवामा अल्टरनेटिव एंड क्वांटिटेटिव रिसर्च के अनुसार, लॉक-इन पीरियड खत्म होने के बाद टाटा कैपिटल के लगभग 285.8 करोड़ शेयर ट्रेडिंग के लिए उपलब्ध हो जाएंगे। ये शेयर कंपनी की कुल इक्विटी का लगभग 67% हैं। याद रहे कि लॉक-इन खत्म होने का मतलब यह नहीं है कि शेयर तुरंत ही खुले बाजार में बेच दिए जाएंगे, बल्कि इसका मतलब सिर्फ यह है कि अब इन शेयरों में भी ट्रेडिंग हो सकेगी।

शुक्रवार के बंद भाव के अनुसार, फ्री होने वाले इन शेयरों की कुल वैल्यू लगभग 93,742.4 करोड़ रुपये है। शेयर शुक्रवार, को BSE पर 326.65 रुपये पर बंद हुआ था। कंपनी का मार्केट कैप 1.38 लाख करोड़ रुपये है। टाटा कैपिटल में दिसंबर 2025 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 85.41 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।

अक्टूबर 2025 में लिस्ट हुई थी Tata Capital


टाटा कैपिटल का पब्लिक इश्यू 2025 का सबसे बड़ा IPO रहा था। कंपनी BSE, NSE पर अक्टूबर 2025 में लिस्ट हुई थी। इसका 15,511.87 करोड़ रुपये का IPO 1.96 गुना भरा था। कंपनी का शेयर 3 महीनों में 9 प्रतिशत कमजोर हुआ है। वहीं एक सप्ताह में करीब 6 प्रतिशत चढ़ा है। टाटा कैपिटल पर एनालिस्ट्स का नजरिया अभी भी सकारात्मक बना हुआ है। इस स्टॉक पर नजर रखने वाले सभी 7 एनालिस्ट्स ने इसे 'बाय' रेटिंग दी है। टारगेट प्राइस 410 रुपये प्रति शेयर तक रखे गए हैं।

23 अप्रैल को जारी होंगे मार्च तिमाही के नतीजे

कंपनी जनवरी-मार्च 2026 तिमाही और वित्त वर्ष 2026 के वित्तीय नतीजे 23 अप्रैल को जारी करने वाली है। अक्टूबर-दिसंबर 2025 तिमाही में टाटा कैपिटल का स्टैंडअलोन बेसिस पर रेवेन्यू 5,783.28 करोड़ रुपये रहा था। इस बीच शुद्ध मुनाफा 789.86 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। 13 अप्रैल को टाटा कैपिटल के अलावा वीवर्क इंडिया, BMW Ventures, बजाज हाउसिंग फाइनेंस, और एडवांस एग्रोलाइफ के शेयरों के लिए भी लॉक-इन पीरियड खत्म हो रहा है।

Stocks to Watch: M&M, Lupin, L&T और Muthoot Finance समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर; Nifty की एक्सपायरी को बनेगा पैसा

Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।