Get App

Tata Chemicals Q4 Results: टाटा की कंपनी को ₹2132 करोड़ घाटा, फिर भी देगी ₹11 का डिविडेंड

Tata Chemicals Q4 Results: टाटा ग्रुप की टाटा केमिकल्स को मार्च तिमाही में ₹2,132 करोड़ का बड़ा घाटा हुआ है। इसके बावजूद कंपनी ने ₹11 प्रति शेयर डिविडेंड देने की सिफारिश की है। जानिए घाटे की वजह समेत बिजनेस का पूरा हाल।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड May 04, 2026 पर 8:28 PM
Tata Chemicals Q4 Results: टाटा की कंपनी को ₹2132 करोड़ घाटा, फिर भी देगी ₹11 का डिविडेंड
टाटा केमिकल्स ने अपने मिथापुर प्लांट में आयोडाइज्ड वैक्यूम सॉल्ट की क्षमता बढ़ाने का फैसला लिया है।

Tata Chemicals Q4 Results: टाटा ग्रुप की Tata Chemicals ने मार्च तिमाही में कमजोर नतीजे दिए हैं। कंपनी का नेट लॉस बढ़कर ₹2,132 करोड़ हो गया। पिछले साल इसी तिमाही में ₹56 करोड़ का नुकसान था।

टाटा केमिकल्स के मुताबिक, Q4FY26 और पूरे साल का प्रदर्शन सोडा ऐश की कीमतों में गिरावट से प्रभावित रहा। इसके अलावा, अमेरिका के बिजनेस में कमजोर बाजार के चलते ₹1,837 करोड़ का गुडविल इम्पेयरमेंट और ₹182 करोड़ के डिफर्ड टैक्स एसेट्स का राइट-ऑफ भी करना पड़ा।

रेवेन्यू और ऑपरेटिंग प्रदर्शन

मार्च तिमाही में टाटा केमिकल्स का रेवेन्यू 2% घटकर ₹3,438 करोड़ रह गया। यह पिछले साल ₹3,509 करोड़ था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें