बाजार में पॉलिसी के बाद कंसोलिडेशन का मूड दिखाई दिया। निफ्टी फ्लैट नजर आने के साथ ही बैंक निफ्टी हरे निशान में लौटता दिखा। मिडकैप में भी गिरावट कम हुई। हालांकि रेट सेंसटिव सेक्टर्स रियलिटी और ऑटो में दबाव दिखा। पेट्रोल डीजल के दाम जल्द घटने के संकेतों से OMCs के शेयरों में दबाव नजर आया। HPCL 3% से ज्यादा गिरा। इसके साथ ही IOC और BPCL में भी नरमी नजर आई। लगातार भाग रहे सीमेंट शेयरों में आज मुनाफावसूली देखने को मिली। ग्रासिम, अंबुजा, इंडिया सीमेंट, ACC 2 से 3 पसेंट तक नीचे फिसल गये। वहीं दूसरी तरफ डीलिंग रूम्स में डीलर्स ने अपने क्लाइंट्स को दो स्टॉक्स में दांव लगाने की सलाह दी। डीलर्स ने टाटा कम्युनिकेशंस में बिकवाली की सलाह दी। जबकि कॉनकोर में खरीदारी की सलाह दी।
