Motilal Oswal के एफएंडओ कॉल्स करायेंगे मोटी कमाई, Tata Consumer का सस्ता ऑप्शन देगा तगड़ा मुनाफा

NIFTY में 23400, 23500 और 23600 के लेवल्स पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में 23400, 23300 और 23200 के स्तरों पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में आज 49500, 49800 और 50000 के स्तर पर कॉल राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। जबकि सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 49200, 49000 और 48800 के स्तर पर नजर आये

अपडेटेड Jan 31, 2025 पर 3:02 PM
Story continues below Advertisement
Tata Consumer Products पर Motilal Oswal की शिवांगी सरडा 1030 के स्ट्राइक वाली फरवरी की कॉल में खरीदारी की सलाह दी

Top F&O Calls: बाजार फिलहाल चढ़ कर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में करीब 243 अंकों की बढ़त और सेंसेक्स में करीब 665 अंकों की मजबूती देखने को मिली। एफएंडओ की बात करें तो आईआरबी इंफ्रा, भेल, महानगर गैस, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, गेल, नेस्ले इंडिया, मैक्रोटेक डेवलपर्स और हुडको के शेयर हरे निशान में नजर आये। मिडकैप में बैंक ऑफ बड़ौदा, मोतीलाल ओसवाल, सन टीवी, एसआरएफ, वोल्टाज और मणप्पुरम फाइनेंस के शेयर में लाल निशान में नजर आये। इस बीच बाजार के रुख को समझते हुए हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ से बातचीत करते हुए Motilal Oswal की शिवांगी सरडा ने एफएंडओ कॉल्स बताये। उन्होंने इस दौरान कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया। जानते हैं उनके बेहतरीन कॉल्स-

Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज

आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 23400, 23500 और 23600 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 23400, 23300 और 23200 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 49500, 49800 और 50000 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 49200, 49000 और 48800 के स्तर पर एक्टिव नजर आये।


सिर्फ 4 दिनों में एक एक्सपर्ट ने कमाया 10% से ज्यादा रिटर्न, आज कमाई के लिए तीनों दिग्गजों ने इन 4 स्टॉक्स पर खेला दांव

Motilal Oswal की शिवांगी सरडा के शानदार एफएंडओ कॉल्स

Tata Consumer Products Future : खरीदें - 1022 रुपये, टारगेट - 1060 रुपये, स्टॉपलॉस - 990 रुपये

Titan Future : खरीदें - 3251 रुपये, टारगेट - 3650 रुपये, स्टॉपलॉस - 3430 रुपये

Mahanagar Gas Future : खरीदें - 1365 रुपये, टारगेट - 1400 रुपये, स्टॉपलॉस - 1340 रुपये

आज का सस्ता ऑप्शनः Tata Consumer Products

आज के लिए सस्ता ऑप्शन बताते हुए Motilal Oswal की शिवांगी सरडा ने कहा कि उन्होंने Tata Consumer Products पर दांव लगाया है। उन्होंने कहा कि Tata Consumer Products की फरवरी की एक्सपायरी वाली 1030 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने की सलाह दी। शिवांगी सरडा ने कहा कि इसमें 30.65 रुपये के स्तर के आस-पास खरीदारी करें। इसमें 50 रुपये का टारगेट देखने को मिल सकता है। हालांकि उन्होंने इसमें 20 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

 

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।