Tata Consumer Q3 Results: शुद्ध मुनाफा 36% बढ़कर ₹384 करोड़ रहा, रेवेन्यू 15% उछला; शेयरों में दिखी तेजी

Tata Consumer Q3 Results: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (TCPL) ने मंगलवार 27 जनवरी को मौजूदा वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही के नतीजे जारी किए। कंपनी ने बताया कि दिसंबर तिमाही में उसका शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 36.3 फीसदी बढ़कर 384.52 करोड़ रुपये पर पहुंच गया

अपडेटेड Jan 27, 2026 पर 3:05 PM
Story continues below Advertisement
Tata Consumer Q3 Results: रेवेन्यू दिसंबर तिमाही में 15 प्रतिशत बढ़कर 5,112 करोड़ रुपये रहा

Tata Consumer Q3 Results: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (TCPL) ने मंगलवार 27 जनवरी को मौजूदा वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही के नतीजे जारी किए। कंपनी ने बताया कि दिसंबर तिमाही में उसका शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 36.3 फीसदी बढ़कर 384.52 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। कंपनी ने बताया कि घरेलू फूड्स बिजेनस में बेहतर बिक्री और वॉल्यूम ग्रोथ के चलते उसे अपना मुनाफा बढ़ाने में मदद मिली।

एक साल पहले इसी अवधि में कंपनी का शुद्ध मुनाफा 282 करोड़ रुपये रहा था। हालांकि दिसंबर तिमाही में नए लेबर कोड से जुड़े प्रोविजंस के चलते कंपनी के मुनाफे पर 22.86 करोड़ रुपये का एकमुश्त असर भी पड़ा।

टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स का रेवेन्यू दिसंबर तिमाही में 15 प्रतिशत बढ़कर 5,112 करोड़ रुपये रहा, जबकि एक साल पहले यह इसी तिमाही में 4,443.56 करोड़ रुपये रहा था। ऑपरेटिंग प्रॉफिट भी सालाना आधार पर बढ़कर 721.3 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो पिछले साल इसी तिमाही में ₹564.7 करोड़ था। EBITDA मार्जिन भी सुधरकर 14.1 प्रतिशत रहा, जो एक साल पहले 12.7 प्रतिशत था।


सेगमेंट-वाइज प्रदर्शन

नमक (Salt) बिजनेस ने लगातार चौथी तिमाही में डबल डिजिट ग्रोथ दर्ज की। कंपनी के इंडिया टी बिजनेस में ग्रोथ जारी रही और कम इनपुट लागत का लाभ ग्राहकों तक पहुंचाने के बाद मार्जिन फिर से सामान्य स्तर पर लौट आए। टाटा सम्पन्न ने भी अपनी ग्रोथ रफ्तार तेज की। रेडी-टू-ड्रिंक (RTD) सेगमेंट ने मजबूत प्रदर्शन किया। अंतरराष्ट्रीय बिजनेस में कॉन्स्टैंट करेंसी के आधार पर रेवेन्यू 11 प्रतिशत बढ़ा, जिसमें अमेरिका में कॉफी बिजनेस का अहम योगदान रहा।

मैनेजमेंट की टिप्पणी

कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ सुनील डी’सूजा ने बताया, “दिसंबर तिमाही में टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के लिए एक और मजबूत और व्यापक प्रदर्शन वाली तिमाही रही। हमारी इंडिया ब्रांडेड बिजनेस में डबल डिजिट वॉल्यूम ग्रोथ दर्ज की गई, जिसमें फूड्स और बेवरेजेज सेगमेंट ने मजबूत एक्जिक्यूशन, पोर्टफोलियो विस्तार और प्रीमियमाइजेशन के दम पर अच्छा प्रदर्शन किया।”

उन्होंने आगे कहा कि कंपनी को फूड्स बिजनेस की निरंतर मजबूती, टाटा सम्पन्न और RTD सेगमेंट में तेज होती ग्रोथ और अंतरराष्ट्रीय कारोबार, खासकर कॉफी में लगातार सुधार से उत्साह मिला है। तिमाही के दौरान हेल्थ एंड वेलनेस, कंवीनियंस और प्रीमियम सेगमेंट में 15 नए उत्पाद लॉन्च किए गए, जो आगे की ग्रोथ का आधार बनेंगे।

शेयर बाजार की प्रतिक्रिया

तिमाही नतीजों के ऐलान के बाद शेयर बाजार में टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के शेयर 3 फीसदी से अधिक उछल गए। दोपहर 1:45 बजे के आसपास एनएसई पर शेयर 2.64 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,184 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

यह भी पढ़ें- India-EU समझौते से किन शेयरों की चमकेगी किस्मत? इन 3 थीम में एक्सपर्ट्स को दिख रहा बड़ा मौका

डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।