Tata Elxsi share: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा एलेक्सी लिमिटेड के शेयरों में आज 27 अगस्त को 16.26 फीसदी की शानदार तेजी देखी गई। यह स्टॉर BSE पर 8970.35 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। पिछले तीन कारोबारी दिनों में कंपनी के शेयरों में करीब 29 फीसदी की दमदार रैली आ चुकी है। यह लगातार चौथा दिन है, जब टाटा एलेक्सी के शेयर हरे निशान पर बंद हुए हैं। सोमवार को भी शेयर प्राइस में 8 फीसदी से अधिक की बढ़ोतरी हुई थी। इस रैली के साथ कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 55,864 करोड़ रुपये हो गया है। स्टॉक का 52-वीक हाई 9,191.10 रुपये और 52-वीक लो 6,406.60 रुपये है।
