टाटा ग्रुप जल्द ही ला सकता है टाटा संस का IPO,जानिए इससे टाटा ग्रुप की किस कंपनी को होगा सबसे ज्यादा फायदा

इस आईपीओ की साइज 55000 करोड़ रुपए रह सकती है। टाटा ग्रुप में टाटा संस के निवेश की वैल्यू करीब 16 लाख करोड़ रुपए है। कुछ कंपनियां जिनकी टाटा संस में क्रॉस होल्डिंग है उसमें टाटा मोटर्स, टाटा केमिकल्स, टाटा पावर, इंडियन होटल्स शामिल हैं। कंपनी 1 से डेढ़ साल में टाटा संस की लिस्टिंग करा सकती है

अपडेटेड Mar 07, 2024 पर 6:21 PM
Story continues below Advertisement
टाटा संस में टाटा मोटर्स की 3 फीसदी, टाटा केमिकल्स की 3 फीसदी, टाटा पावर की 2 फीसदी, इंडियन होटल्स की 1 फीसदी और अन्य की 7 फीसदी हिस्सेदारी है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    टाटा ग्रुप जल्द ही टाटा संस का IPO ला सकती है। कंपनी 1 से डेढ़ साल में टाटा संस की लिस्टिंग करा सकती है। इस पर ज्यादा जानकारी देते हुए सीएनबीसी -आवाज़ के सुमित मेहरोत्रा ने कहा कि इस मेगा आईपीओ के आने की खबर का असर आज तमाम टाटा ग्रुप की कंपनियों पर देखने को मिला है। इस आईपी को आने में 1 से डेढ़ साल लग सकते हैं। लेकिन इस अवधि में टाटा समूह के शेयरों में बड़ी वैल्यू अनलॉकिंग होती दिख सकती है।

    एक अनुमान के मुताबिक इस आईपीओ की वैल्यू 8-11 लीख करोड़ रुपए के बीच रह सकती है। वहीं, इस आईपीओ की साइज 55000 करोड़ रुपए रह सकती है। टाटा ग्रुप में टाटा संस के निवेश की वैल्यू करीब 16 लाख करोड़ रुपए है। कुछ कंपनियां जिनकी टाटा संस में क्रॉस होल्डिंग है उसमें टाटा मोटर्स, टाटा केमिकल्स, टाटा पावर, इंडियन होटल्स शामिल हैं।

    टाटा संस के शेयर होल्डिंग पैटर्न पर नजर डालें तो टाटा संस में दोराबजी ट्रस्ट की लगभग 28 फीसदी, रतन टाटा ट्रस्ट की करीब 24 फीसदी, अन्य ट्रस्ट की 14 फीसदी, स्टर्निंग इन्वेस्टमेंट की 9 फीसदी और सायरस इन्वेस्टमेंट की 9 फीसदी हिस्सेदारी है।


    टाटा संस में हिस्सेदारी रखने वाली टाटा समूह की लिस्टेड कंपनियों की बात करें तो टाटा संस में टाटा मोटर्स की 3 फीसदी, टाटा केमिकल्स की 3 फीसदी, टाटा पावर की 2 फीसदी, इंडियन होटल्स की 1 फीसदी और अन्य की 7 फीसदी हिस्सेदारी है।

    आईपीओ से सबसे ज्यादा फायदा टाटा केमिकल्स को

    इस आईपीओ का मेगा इफेक्ट क्या होगा और इससे किसको सबसे ज्यादा फायदा होगा इसकी बात करें तो इस आईपीओ से सबसे ज्यादा फायदा टाटा केमिकल्स को होगा। इसकी वजह ये है कि टाटा केमिकल्स की मार्केट कैप करीब 30 हजार करोड़ रुपए है। वहीं, टाटा संस में इसकी हिस्सेदारी की वैल्यू करीब 20 हजार करोड़ रुपए के आसपास है। यानी कि इसकी मार्केट कैप का 66 फीसदी हिस्सा बतौर निवेश टाटा केमिकल्स के पास है।

    दूसरा सबसे बड़ा फायदा टाटा पावर को

    इसका दूसरा सबसे बड़ा फायदा टाटा पावर को होगा। इसका मार्केट कैप करीब 1.26 लाख करोड़ रुपए है। टाटा संस में इसके हिस्सेदारी की वैल्यू 12946 करोड़ रुपए है जो इसकी मार्केट कैप का 10 फीसदी है।

    इसी तरह टाटा मोटर्स मार्केट कैप करीब 3.38 लाख करोड़ रुपए है। टाटा संस में इसके हिस्सेदारी की वैल्यू 19800 करोड़ रुपए है जो इसकी मार्केट कैप का 6 फीसदी है।

    इस आईपीओ का चौथा लाभ उठाने वाला शेयर इंडियन होटल्स है। टाटा संस में इसके हिस्सेदारी की वैल्यू 8709 करोड़ रुपए है जो इसकी मार्केट कैप का 11 फीसदी है। कंपनी का मार्केट कैप 82000 करोड़ रुपए है। ऐसे में टाटा संस के मेगा आईपीओ से सबसे ज्यादा फायदा टाटा केमिकल्स को होने वाला है। यही वजह कि ये शेयर जोरदार तेजी में है सिर्फ तीन दीनों में ये शेयर 35 फीसदी से ज्यादा भाग गया है

    टाटा संस के मेगा IPO और टाटा ग्रुप के शेयरों पर हेमांग जानी की राय

    टाटा संस के मेगा IPO और टाटा ग्रुप के शेयरों पर हेमांग जानी ने CNBC-आवाज के खास बातचीत की। इस बात चीत में हेमांग जानी ने कहा कि टाटा संस के IPO से वैल्यू अनलॉकिंग होगी साथ ही टाटा केमिकल्स की री-रेटिंग भी हो सकती है। टाटा समूह के अन्य शेयरों में भी इसका निवेश है। टाटा स्टील, इंडियन होटल्स में कंपनी का निवेश है। टाटा समूह के अन्य शेयरों में निवेश से भी इसकी वैल्यू बढ़ेगी।

    टाटा समूह के भीतर जटिल क्रॉस-होल्डिंग है। टाटा केम ने कुछ टाटा कंपनियों जैसे इंडियन होटल्स, टाटा इन्वेस्टमेंट कॉर्प, टाटा स्टील, टाइटन और टाटा मोटर्स में निवेश किया है। इन कंपनियों के शेयरों की वैल्यू बढ़ने से टाटा केमिकल्स को भी फायदा होगा

    डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।