टाटा समूह ने टाटा संस के नए चेयरमैन की तलाश की प्रक्रिया 13 अगस्त को शुरू कर दी। एन चंद्रशेखर ने 12 अगस्त को टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफे का ऐलान किया था। हालांकि, वह 20 फरवरी, 2027 तक पद पर बने रहेंगे। इससे पहले ग्रुप को टाटा संस के नए चेयरमैन के नाम का ऐलान करना होगा। टाटा ग्रुप देश का सबसे बड़ा कारोबारी समूह है। इस समूह की करीब तीन दर्जन कंपनियां शेयर बाजार में सूचीबद्ध हैं।
