Tata Group Stocks: मार्च 2026 तिमाही के धमाकेदार कारोबारी नतीजे पर टाटा ग्रुप की नेल्को के शेयर आज रॉकेट बन गए और 13% से अधिक उछल पड़े। मार्च तिमाही में नेल्को सालाना आधार पर घाटे से मुनाफे में आई है। इस कारण आज जब मार्केट खुला तो निवेशक धड़ाधड़ शेयरों की खरीदने लगे। मांग बढ़ी तो शेयरों की चमक बढ़ी और दिसंबर 2024 के बाद से यानी करीब 16 महीने में इंट्रा-डे में सबसे तेज स्पीड से ऊपर चढ़े।
