Tata Group News: टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स (Tata Consumer Products) के शेयर इस साल 2024 में अब तक 6 फीसदी से अधिक मजबूत हुए हैं। हालांकि वैश्विक ब्रोकरेज फर्म CLSA ने इसकी कवरेज अंडरपरफॉर्म रेटिंग के साथ शुरू की है। ब्रोकरेज के मुताबिक इसका वैल्यूएशन काफी महंगा है। अब आज टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के शेयरों के चाल की बात करें तो ढहते मार्केट में BSE पर यह 2.96 फीसदी की गिरावट के साथ 1151.50 रुपये के भाव (Tata Consumer Products Share Price) पर बंद हुआ है। इस महीने यह 3 फीसदी से अधिक कमजोर हुआ है।
Tata Consumer Products के लिए क्या है टारगेट प्राइस
ब्रोकरेज सीएलएसए का मानना है कि टाटा कंज्यूमर की लॉन्ग टर्म ग्रोथ की जितनी गुंजाइश है, वह इसके मौजूदा वैल्यूएशन में शामिल है और यह प्रीमियम पर है। यह स्थिति तब है, जब पियर्स के मुकाबले टाटा कंज्यूमर का रिटर्न रेश्यो सबसे कम है। अब तक तो निवेशकों को इसने नई ग्रोथ के मौके पर अच्छा रिटर्न तो दिया है लेकिन फिर ऑर्गेनिक ग्रोथ ने निराश किया तो शेयर फिसल गए। इसका रिटर्न ऑन इक्विटी (RoE) 7.6 फीसदी है दबकि कंज्यूमर कवरेज एवरेज 46 फीसदी है। ब्रोकरेज का मानना है कि कंपनी ने कैपिटल फूड्स एंड ऑर्गेनिक इंडिया को जो खरीदा है, उससे मीडियम टर्म में इसका रिटर्न रेश्यो और नीचे आएगा। इन सब वजहों से ब्रोकरेज ने इसे 1288 रुपये के टारगेट प्राइस पर अंडरपरफॉर्म रेटिंग दी है।
एक साल में कैसी रही शेयरों की चाल
टाटा कंज्यूमर के शेयर पिछले साल 28 मार्च 2023 को एक साल के निचले स्तर 690 रुपये पर थे। इस लेवल से एक साल में यह 84 फीसदी उछलकर 7 मार्च 2024 को यह 1,269.60 रुपये पर पहुंच गया। यह इसके शेयरों के लिए रिकॉर्ड हाई लेवल है। इस रिकॉर्ड हाई लेवल से फिलहाल यह 9 फीसदी से अधिक डाउनसाइड है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।