8 दिन से लगातार मुनाफा करा रहा टाटा का यह शेयर, निफ्टी में भी हो सकता है शामिल

Trent Shares: ट्रेंट के शेयरों में आज 31 जुलाई को लगातार आठवें दिन तेजी आई। साथ ही यह शेयर करीब साढ़े 3 फीसदी उछलकर 5,826 रुपये के अपने अबतक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गया। पिछले आठ दिनों में, यह शेयर 12 फीसदी से अधिक ऊपर जा चुका है। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस तेजी के पीछे मुख्य तौर पर 2 कारण हैं। पहला यह है कि कंपनी को सितंबर में निफ्टी इंडेक्स में शामिल किया जा सकता है

अपडेटेड Jul 31, 2024 पर 6:25 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Trent Shares: निफ्टी में शामिल होने पर Trent में करीब 3,500 करोड़ का निवेश आ सकता है

Trent Shares: टाटा ग्रुप की एक और कंपनी निफ्टी में जल्द शामिल हो सकती है। पिछले 8 दिनों से इस कंपनी का शेयर लगातार ऊपर जा रहा है। यह शेयर हैं ट्रेंट लिमिटेड (Trent Ltd)। ट्रेंट के शेयरों में आज 31 जुलाई को लगातार आठवें दिन तेजी आई। साथ ही यह शेयर करीब साढ़े 3 फीसदी उछलकर 5,826 रुपये के अपने अबतक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गया। पिछले आठ दिनों में, यह शेयर 12 फीसदी से अधिक ऊपर जा चुका है। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस तेजी के पीछे मुख्य तौर पर 2 कारण हैं। पहला यह है कि कंपनी को इसी सितंबर महीने में निफ्टी 50 इंडेक्स में शामिल किया जा सकता है। वहीं दूसरा कारण यह है कि कंपनी के जून तिमाही के नतीजे काफी अच्छे रहने का अनुमान है। आइए इन दोनों पहलुओं को समझते हैं।

Nifty 50 इंडेक्स का हर साल 2 बार रिव्यू किया जाता है, जिसमें कुछ मापदंडों के आधार पर यह तय किया जाता है किन शेयरों को इस इंडेक्स में रखना है और किनको नहीं। पहला रिव्यू जनवरी से जून तक के डेटा के आधार पर होता है, जबकि दूसरा रिव्यू जुलाई से दिसंबर तक के डेटा के आधार पर किया जाता है। अभी अगला रिव्यू जनवरी से जून तक के डेटा के आधार पर होगा और इसमें हुए सभी बदलाव 30 सितंबर से प्रभावी हो जाएंगे।

मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक, इस बार के रिव्यू में दो कंपनियां निफ्टी इंडेक्स से बाहर हो सकती है। पहली LTIमाइंडट्री और दूसरी डिवीज लैबोरेटरीज। और इनकी जगह टाटा ग्रुप की कंपनी Trent और भारत सरकार के स्वामित्व वाली कंपनी Bharat Electronics Ltd को इंडेक्स में शामिल किया जा सकता है। अगर ऐसा हुआ तो इन दोनों स्टॉक्स में पैसिव म्यूचुअल फंडों की ओर से काफी पैसा भी आ सकता है। IDBI Capital और Nuvama Alternative की रिपोर्ट के मुताबिक, इस बदलाव के बाद Trent में करीब 3,500 करोड़ रुपये और भारत इलेक्ट्रानिक्स में करीब 3,000 करोड़ रुपये का निवेश आ सकता है।


Trent के शेयरों में इस साल की शुरुआत से अबतक करीब 89 प्रतिशत की तेजी आ चुकी है। अगर इसकी निफ्टी से तुलना करें तो निफ्टी इस दौरान 14 फीसदी बढ़ा है।

शेयर में हालिया तेजी के पीछे एक और वजह यह है कि इसके जून तिमाही के नतीजे काफी अच्छे रहने का अनुमान लगाया जा रहा है। Kotak Institutional Equities की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रेंट का शुद्ध मुनाफा जून तिमाही में 155 प्रतिशत बढ़कर 379 करोड़ रुपये रह सकता है। वहीं इसका रेवेन्यू इस दौरान करीब 51.5 फीसदी बढ़कर 3,843 करोड़ रुपये पर पहुंच सकता है। इसके अलावा कंपनी का ऑपरेटिंग प्रॉफिट यानी EBITDA के 68 प्रतिशत बढ़कर 613 करोड़ रहने का अनुमान है। वहीं EBITDA मार्जिन 16 प्रतिशत तक बढ़ सकता है।

ब्रोकरेज ने कहा कि कंपनी ने जूडियो और वेस्टसाइड के लगतार नए स्टोर्स खोल रही हैं, जिससे इसकी रेवेन्यू ग्रोथ मजबूत बना हुआ है। साथ ही कंपनी के जूडियो ब्रांड को कंज्यूमर्स से भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। ट्रेंट अपने जून तिमाही के नतीजों को 9 अगस्त जारी करने वाली है, जिसे लेकर निवेशक और एनालिस्ट्स दोनों अभी से उत्साहित है।

डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।

यह भी पढ़ें- गौतम अदाणी खरीदेंगे एक और कंपनी! Jaypee Group की प्रॉपर्टीज के लिए लगा सकते हैं 1 अरब डॉलर की बोली

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।